भारत

नर्सिंग छात्र ने छात्रा को मारा थप्पड़, 2 निलंबित

jantaserishta.com
11 April 2023 9:18 AM IST
नर्सिंग छात्र ने छात्रा को मारा थप्पड़, 2 निलंबित
x

DEMO PIC 

देखें VIRAL वीडियो.
मुरादाबाद (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक निजी विश्वविद्यालय के दो नर्सिंग छात्रों को एक वीडियो वायरल होने के बाद निलंबित कर दिया गया है। वीडियो में एक नर्सिंग छात्र अपनी महिला सहपाठी को थप्पड़ मारता दिख रहा है। तीथर्ंकर महावीर विश्वविद्यालय (टीएमयू) में हुई घटना के कथित वीडियो में लड़के को अपनी सीट से उठते और सहपाठी छात्रा को थप्पड़ मारते देखा जा सकता है। वीडियो में छात्रा अपना बचाव करती नजर आ रही है, जबकि एक अन्य छात्र ने बीच-बचाव कर युवक को उसे पीटने से रोकने की कोशिश की।
तीथर्ंकर महावीर विश्वविद्यालय के प्रवक्ता एम.पी. सिंह ने कहा कि घटना का संज्ञान लेते हुए विश्वविद्यालय ने घटना में शामिल दो छात्रों को निलंबित कर दिया है।
अधिकारी ने आगे कहा कि दोनों छात्रों ने लिखित में दिया है कि वे मजाक कर रहे थे।
इस बीच लोगों ने सोशल मीडिया पर मुरादाबाद पुलिस को टैग कर मामले में जरूरी कार्रवाई की मांग की है।
इस प्रकरण पर पुलिस ने कहा कि पाकबड़ा थाना प्रभारी को घटना की जांच करने को कहा गया है. हालांकि पाकबड़ा थाने के एसएचओ ने कहा कि मामला उनकी जानकारी में नहीं है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story