Top News

नर्सिंग छात्रा की हत्या, युवक ने लाश की तस्वीर जारी की

jantaserishta.com
2 Dec 2023 10:09 AM IST
नर्सिंग छात्रा की हत्या, युवक ने लाश की तस्वीर जारी की
x

चेन्नई: एक युवक ने पहले अपने गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी। फिर उसकी डेड बॉडी की तस्वीर अपने व्हाट्सऐप के स्टेटस में लगगा दी। यह घटना शुक्रवार की है। लड़की नर्सिंग की छात्रा थी। जब लड़की के दोस्तों ने यह तस्वीर देखी तो उन्होंने क्रोमपेट पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने इलाके के सभी लॉज और होटलों की तलाशी ली। क्रोमपेट में सीएलसी वर्क्स रोड पर स्थित एक होटल में शव मिला। होटल के कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि केरल के कोल्लम के रहने वाले 20 वर्षीय फौसिया और 20 साल के ही आशिक ने सुबह 10.30 बजे चेक इन किया था।

पुलिस ने इलाके में सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की और आशिक को पास के एक दूसरे होटल से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कहा कि दोनों पांच साल से रिलेशनशिप में थे और उन्होंने गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। किशोरावस्था में उनके एक बच्चा था और उन्होंने बच्चे को चिकमंगलूर में गोद लेने के लिए दे दिया था। फौसिया क्रोमपेट के एक कॉलेज में नर्सिंग द्वितीय वर्ष की छात्रा थी और न्यू कॉलोनी के एक हॉस्टल में रहती थी। वह पिछले तीन दिनों से कॉलेज नहीं गई थी।

पुलिस ने कहा कि कपल के होटल में चेक इन करने के तुरंत बाद दोनों की आपस में बहस हो गई। फौसिया ने आशिक से उसके फोन में मौजूद उसकी और अन्य महिला की तस्वीरों के बारे में सवाल किया। पुलिस ने कहा कि आशिक ने फौसिया को पहले मारापीटा और फिर अपनी टी-शर्ट से उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने उसके शव की तस्वीर को अपने व्हाट्सएप स्टेटस के रूप में अपलोड किया। कॉलेज में फौसिया के कुछ दोस्तों के पास आशिक का नंबर था। उन्होंने शाम 5 बजे के आसपास यह देखा और पुलिस को फोन किया।

यह कपल दो साल पहले अलग हो गया था। फौसिया को उसके कई अन्य महिलाओं के साथ संबंधों के बारे में पता चला था। उसने केरल पुलिस में भी शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद उस पर पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। जेल से बाहर आने के तुरंत बाद उसने माफी मांगी और समझौता कर लिया। इसके बाद से वह लगातार उससे मिलने आता रहा।

फौसिया के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए क्रोमपेट सरकारी अस्पताल भेजा गया। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि युवक की हत्या का कोई और मकसद तो नहीं था।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story