भारत

नर्सिंग छात्रा ने कर ली खुदकुशी, घर वालों ने सुबह से किया था फोन

Shantanu Roy
29 May 2024 3:05 PM GMT
नर्सिंग छात्रा ने कर ली खुदकुशी, घर वालों ने सुबह से किया था फोन
x
जांच में जुटी पुलिस
आगरा। आगरा में नर्सिंग छात्रा ने बुधवार को सुसाइड कर लिया। घर वालों ने सुबह कई बार फोन किया, तो उठाया नहीं। इस पर परिजनों ने उसकी सहेली को फोन किया। सहेली जब घर पहुंची, तो छात्रा का शव फंदे से लटका मिला। उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। ये मामला न्यू आगरा थाना के गणेश नगर का है। मूलरुप से औरैया की रहने वाली शिप्रा गौतम गणेश नगर में आरके कुमार के घर किराए पर रहती थी। यहां पर वो IIMT से JNM की पढ़ाई कर रही थी। वो सेकेंड ईयर की स्टूडेंट थी। रात में रोज की तरह परिजनों ने उसे कॉल की। मैसेज किया। लेकिन उसका जवाब नहीं आया।

इस पर परिजनों ने उसकी सहेली को कॉल की। वो उसके कमरे पर गई। कई बार खटखटाया। आवाज दी, लेकिन कोई रिस्पॉन्स नहीं आया। इस पर उसने खिड़की से झांक कर देखा, तो उसकी शिप्रा फंदे से लटक रही थी। ये देखकर वो दौड़ नीचे आई। मकान मालिक को सूचना दी। इसके बाद पुलिस आई। ACP न्यू आगरा अरीब अहमद ने बताया कि आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि उसकी रात में फोन पर किसी से लड़ाई हुई। कमरे से तेज आवाज भी आ रही थी। आशंका है कि शायद गुस्से में आकर उसने सुसाइड कर लिया हो। मामले की छानबीन की जा रही है। फिलहाल, पुलिस परिजनों के आने का इंतजार रही है। आने के बाद उनसे जानकारी की जाएगी।
Next Story