भारत

शादी का झांसा देकर नर्स के साथ किया बलात्कार, दो बार कराया गर्भपात, फिर...

Kajal Dubey
15 April 2022 5:24 AM GMT
शादी का झांसा देकर नर्स के साथ किया बलात्कार, दो बार कराया गर्भपात, फिर...
x

देहरादून: देहरादून में पति से तलाक के बाद अलग रह रही नर्स ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दो वर्ष से बार-बार शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि इस बीच वह दो बार गर्भवती हुई। आरोपी ने गोली खिलाकर उसका गर्भपात करवा दिया। हाल में महिला शादी के लिए आरोपी के घर गई। आरोप है कि उसे वापस भगा दिया। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इंस्पेक्टर नेहरू कॉलोनी प्रदीप चौहान ने बताया कि हरिद्वार रोड स्थित एक निजी अस्पताल में नौकरी करने वाली नर्स ने तहरीर दी। वह अक्तूबर 2020 में अस्पताल के एक कर्मचारी के भाई विपिन गुसाईं निवासी सरस्वती विहार, अजबपुर के संपर्क में आई। दोनों के बीच बातचीत शुरू होने लगी। महिला ने आरोप लगाया कि विपिन को उसने तलाक शुदा होने के बारे में बताया।
टीकाकरण कार्ड लेने आशा के घर गई महिला से आशा के बेटे ने छेड़छाड़ की। आरोप है कि नशे में धुत आरोपी ने उसके साथ बलात्कार की कोशिश की। किसी तरह चिल्लाकर पीड़तिा बची। इस दौरान आसपास के लोग जमा हो गए। मौके पर हंगामा हुआ। गुरुवार सुबह तहरीर मिलने पर पुलिस ने आरोपी आशा के बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
इंस्पेक्टर डालनवाला नंद किशोर भट्ट ने बताया कि घटना बुधवार रात करीब सवा दस बजे की है। थाना क्षेत्र की बस्ती में एक आशा कार्यकत्री का मकान है। आरोप है कि सोमवार रात करीब सवा दस बजे उसके घर पड़ोस की महिला अपने बेटे का टीकाकरण कार्ड लेने पहुंची। इस दौरान घर में आशा का बेटा मौजूद था।

Next Story