भारत

नर्स का ट्रांसफर, रिश्वतखोरी का वीडियो हुआ वायरल

Nilmani Pal
19 March 2025 6:54 AM IST
नर्स का ट्रांसफर, रिश्वतखोरी का वीडियो हुआ वायरल
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। उन्नाव के नवाबगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ नर्स द्वारा घूस मांगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियाे वायरल होने विभाग ऐक्शन में आ गया। आरोपों को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने गंभीरता से लिया है। इस पर मंडलीय अपर निदेशक को घटना की जांच के आदेश दिए हैं। तीन दिन में जांच पूरी कर रिपोर्ट भेजने के निर्देश हैं। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक अन्य कर्मचारियों को भी हिदायत दी है।घूसखोरी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे करने से विभाग की छवि धूमिल हो रही है।

बीते दिनों सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें उन्नाव के नवाबगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की स्टाफ नर्स पुष्पा देवी को महिला से रुपए लेते हुए वीडियो वायरल हुआ। वीडियो वायरल होने पर ऐक्शन हो गया। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने प्रकरण का संज्ञान लिया। घटना की जांच कराने के आदेश मण्डलीय अपर स्वास्थ्य निदेशक को दिए।

पाठक ने बताया कि फिलहाल स्टाफ नर्स को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, नवाबगंज से हटाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, मौरावा स्थानान्तरित कर दिया गया है। सीएचसी अधीक्षक व अन्य की संलिप्तता की जांच कराई जा रही है। इसके लिए अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में 03 सदस्यों की कमेटी गठित की गई है।डिप्टी सीएम ने कर्मचारियों को हिदायत दी है। उन्होंने कहाकि कुछ स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा की जाने वाली ऐसी घटनाओं से विभाग और सरकार की छवि धूमिल हो रही है। ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। लापरवाही और भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


Next Story