भारत

नर्स की गोली मारकर हत्या, स्वास्थ्य केंद्र के सामने वारदात

Nilmani Pal
5 Feb 2026 7:36 AM IST
नर्स की गोली मारकर हत्या, स्वास्थ्य केंद्र के सामने वारदात
x
पढ़े पूरी खबर

एमपी। सागर जिले के शाहगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट के पास बुधवार रात अज्ञात आरोपी ने नर्स को गोली मार दी। गोली लगने से नर्स की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं वारदात कर आरोपी मौके से फरार हो गया। मामला शाहगढ़ थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान दीपशिखा चढ़ार के रूप में की गई है। वह शाहगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ थीं। बुधवार रात ड्यूटी के लिए निकली थीं, तभी आरोपी ने अंधेरे का फायदा उठाया और वारदात को अंजाम दिया। दरअसल, रात स्टाफ नर्स रात 8 बजे के करीब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गेट के पास पहुंची थी, तभी आरोपी मौके पर पहुंचा। नर्स को पहले धक्का देकर गिराया। नर्स जब जमीन पर गिर गई तो गोली मार दी। फायरिंग की आवाज सुनते ही लोगों की भीड़ जुट गई।

इस दौरान भीड़ ने वारदात की पूरी जानकारी पुलिस दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इसके साथ ही एडिशनल एसपी डॉ. संजीव उईके भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दीपशिखा के शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Next Story