भारत

महिला मरीज के साथ नर्स ने की दुर्व्यवहार, विरोध करने पर लगा दी इंजेक्शन

Nilmani Pal
27 April 2024 2:15 AM GMT
महिला मरीज के साथ नर्स ने की दुर्व्यवहार, विरोध करने पर लगा दी इंजेक्शन
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में नर्स ने मरीज से बदसलूकी की और खाना खाने जा रही मरीज के हाथ में लगे इंट्रौकथ में इंजेक्शन छोड़ दिया। मामला स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग के वार्ड नंबर सात के बेड नंबर छह का है। गर्भपात के कारण वार्ड में भर्ती महिला के हाथ में ही नर्स ने इंजेक्शन छोड़ दिया। इतना ही नहीं मरीज को आईवी फ्लूड भी नहीं लगाया। दूसरी नर्स ने मदद करने की कोशिश की तो उसे भी मना कर दिया। शिकायत पर एसआईसी ने नर्स को वार्ड से हटाते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही सख्त हिदायत दी है कि इस तरह की शिकायत मिलती है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला एसडीएम सदर कार्यालय में तैनात कर्मचारी की बहन है। महिला को चार महीने का गर्भ था। किसी वजह से उसे गर्भपात हो गया। परिजनों ने इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में भर्ती कराया। उसे वार्ड नंबर सात के बेड नंबर छह पर भर्ती किया गया। मरीज गुरुवार को खाना खाने जा रही थी। इसी दौरान वार्ड में मौजूद स्टाफ नर्स अंजू ने उसे खाना खाने से पहले इंजेक्शन लगाने की बात कही। इस पर दोनों का विवाद हो गया।

स्टाफ नर्स ने मरीज को इंट्राकैथ के जरिए एंटीबायोटिक इंजेक्शन लगा रही थी। उसने इंजेक्शन इंट्राकैथ में ही छोड़ दिया। इतना ही नहीं मरीज को आईवी फ्लूड लगना था, वह भी नहीं लगाया। परिजनों ने जब ड्यूटी पर तैनात दूसरे नर्स से मदद मांगी तो स्टाफ नर्स ने उसे रोक दिया। पीड़ित महिला ने इसकी जानकारी अपने भाई को दी। मामले की शिकायत कॉलेज प्रशासन से की है।


Next Story