भारत

नर्स को हवस का शिकार बना डाला, नाइट शिफ्ट में टेक्निशियन की बिगड़ी नीयत

jantaserishta.com
2 Dec 2024 3:52 PM IST
नर्स को हवस का शिकार बना डाला, नाइट शिफ्ट में टेक्निशियन की बिगड़ी नीयत
x
सांकेतिक तस्वीर
आरोपी गिरफ्तार.
लखनऊ: उरई में नर्स के साथ दरिंदगी का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब यूपी की राजधानी लखनऊ में एक नर्स के साथ रेप का मामला सामने आया है। ठाकुरगंज स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल में नर्स के साथ टेक्नीशियन ने दुराचार की घटना को अंजाम दिया। नर्स के विरोध करने पर धमकी दी गई। हॉस्पिटल मालिक से शिकायत करने पर उन्होंने भी नर्स की बात को अनसुना कर दिया। पीड़िता ने ठाकुरगंज कोतवाली में तहरीर दी। जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
पारा निवासी युवती तीन माह से निजी हॉस्पिटल में स्टाफ नर्स के तौर पर काम कर रही है। पीड़िता के मुताबिक हॉस्पिटल में काकोरी हलुआपुर निवासी टेक्नीशियन निखिल कुमार भी काम करता है। जो कई बार नर्स के साथ अभद्रता कर चुका था। पीड़िता के मुताबिक 18 नवंबर को उसकी नाइट शिफ्ट थी। करीब 11 बजे आरोपी विमल कुमार ने बात करने के लिए कमरे में बुला कर गलत काम किया था। विरोध करने पर विमल ने युवती के साथ मारपीट करते हुए शिकायत करने पर नुकसान पहुंचाने की धमकी दी थी।
टेक्नीशियन की हरकत से खौफजदा नर्स ने हॉस्पिटल मालिक कमलेश अग्रवाल और उनके भाई राजेश अग्रवाल पर भी गम्भीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता के मुताबिक विमल की शिकायत करने पर मालिक कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे। उल्टे भद्दे सवाल पूछे। जिन्हें सुनकर युवती घबरा गई। पीड़िता ने ठाकुरगंज कोतवाली में केस दर्ज कराया।
इंस्पेक्टर ठाकुरगंज श्रीकांत राय ने बताया कि स्टाफ नर्स की तहरीर पर दुराचार, मारपीट और धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया। रविवार को आरोपी निखिल कुमार को भूहर पुल के पास पकड़ा गया है। नर्स ने हॉस्पिटल संचालक राजेश और कमलेश अग्रवाल पर भी आरोप लगाए हैं। जिनकी भूमिका की जांच की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story