
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
नई दिल्ली: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (AIMIM) के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग की है. उन्होंने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी नूपुर शर्मा का बचाव कर रही है. ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नूपुर शर्मा के खिलाफ कठोर कार्रवाई की अपील की. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को समझना चाहिए कि सस्पेशंन काफी नहीं हैं. हम प्रधानमंत्री से अपील कर रहे हैं कि आप सिर्फ नूपुर शर्मा के प्रधानमंत्री नहीं हैं, आप देश के 133 करोड़ जनता के प्रधानमंत्री हैं, जिसमें 20 करोड़ के करीब मुसलमान भी हैं. आपको ये भी देखना पड़ेगा.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





