भारत

अंक ज्योतिष, 15 सितंबर 2023

Nilmani Pal
15 Sep 2023 12:32 AM GMT
अंक ज्योतिष, 15 सितंबर 2023
x

मूलांक 1- मूलांक 1 के लिए वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक प्रभाव वाला है। आपके साहस में वृद्धि होगी। परिवार में आप मतभेदों से आगे बढ़ेंगे। आप एनर्जी के साथ अपना काम करेंगे। रिश्तों में सहजता बढ़ाने के लिए आप प्रयास करेंगे। आप अवसरों का लाभ उठाने का प्रयास करेंगे। परिजनों का सहयोग मिलेगा।

मूलांक 2- मूलांक 2 वालों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला है। आप अपने करियर या व्यवसाय में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। उच्चाधिकारियों की प्रशंसा मिलेगी। आपको साथियों का सहयोग मिलेगा। नए लोगों से व्यवहार करते समय सावधानी बरतें। मनमुताबिक परिणाम प्राप्त होंगे।

मूलांक 3- आज का दिन मूलांक 3 वालों के लिए शुभता लेकर आया है। व्यापार-व्यवसाय में आप लाभ और विस्तार पर जोर देंगे। सफलता में वृद्धि होगी। आपकी प्लानिंग सफल होंगी। निजी मामलों में सफलता हासिल होगी। महत्वपूर्ण मामले सुलझेंगे। व्यापारिक रूप से मजबूत होंगे।

मूलांक 4- मूलांक 4 वालों को करियर से जुड़े नए अवसर प्राप्त होंगे। आप अपने करियर या व्यवसाय में प्रभावी प्रदर्शन करेंगे। पर्सनल मैटर्स में आप बैलेंस के साथ आगे बढ़ेंगे। आत्मविश्वास बना रहेगा। अपना ध्यान लक्ष्यों पर रखें। अजनबियों पर तुरंत भरोसा करने से बचें।

मूलांक 5- मूलांक 5 वालों के लिए आज का दिन व्यावसायिक सफलता प्रदान करने वाला साबित हो सकता है। मित्रों और सहकर्मियों का सहयोग बनाए रखें। व्यापारिक रिश्तों पर ध्यान दें। आपके घर-परिवार अच्छा माहौल रहेगा। आपकी मुलाकात महत्वपूर्ण व्यक्तियों से होगी। कार्य संबंधी दिक्कतें दूर होंगी।

मूलांक 6- मूलांक 6 वालों के लिए आज का दिन भाग्य में वृद्धि करने वाला साबित हो सकता है। आपके घर-परिवार में खुशियों का आगमन होगा। व्यावसायिक मामलों में आपको मनमुताबिक परिणाम मिलेंगे। कोर्ट-कचहरी से जुड़े फैसले आपके पक्ष में होंगे। कार्यस्थल पर अधिकारियों का साथ मिलेगा।

मूलांक 7- मूलांक 7 वालों के लिए आज का दिन काम और व्यापार के लिए अच्छा रहने वाला है। आप कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। आर्थिक लाभ होगा। आप अवसरों का भरपूर लाभ उठाएंगे। प्रियजनों की उम्मीदों पर खरा उतरें। समझदारी से आगे बढ़ते रहें। विरोधियों के साथ विवाद या वाद-विवाद में उलझने से बचें।

मूलांक 8- मूलांक 8 वालों के लिए आज का दिन अनुकूल परिणाम देने वाला साबित हो सकता है। आपके करियर या व्यवसाय में उन्नति होगी। आप अपनी प्रतिभा दिखाने में सफल रहेंगे। प्रोफेशनल मामलों पर आपका फोकस बना रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। लोग आपसे प्रभावित होंगे।

मूलांक 9- मलांक 9 वालों के लिए आज का दिन तरक्की दिलाने में सहायक साबित हो सकता है। आप निडर होकर आगे बढ़ेंगे। नए अवसर सामने आएंगे। प्रियजनों का सहयोग मिलेगा। महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त होगी। धैर्य और विश्वास बनाए रखें। आपका व्यावसायिक प्रदर्शन अच्छा रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी।

Next Story