भारत

अंक ज्योतिष, 7 अक्टूबर 2023

Nilmani Pal
7 Oct 2023 12:33 AM GMT
अंक ज्योतिष, 7 अक्टूबर 2023
x

मूलांक 1- मूलांक 1 वालों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। आज के दिन निवेश करेंगे तो उसका लाभ भविष्य में मिल सकता है। कई रुके हुए काम बनेंगे, कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। हालांकि आज शत्रुओं से सतर्क रहने की जरूरत है।

मूलांक 2- मूलांक 2 वालों को आज कार्यस्थल पर सावधानी बरतने की जरूरत है। व्यापारिक मामले धीरे-धीरे निपट जाएंगे। कार्यों में सफलता हासिल करेंगे। धन लाभ हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों के लिए यह समय अच्छा रहने वाला है। धन लाभ हो सकता है।

मूलांक 3- मूलांक 3 वालों को आज नौकरी या व्यवसाय से जुड़े लोगों को काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। अध्यात्म और शोध के क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई शुभ समाचार मिलेगा। धन का आवक बढ़ेगा। हालांकि खर्च की अधिकता मन को परेशान कर सकती है।

मूलांक 4- मूलांक 4 वालों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। आपके कई रुके हुए काम आज बन सकते हैं। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। लव लाइफ में सुधार होगा। आज आप उत्साह और पूर्णता से भरपूर महसूस करेंगे। आपके ऑफिस में वरिष्ठों से मनमुटाव हो सकता है। धन संबंधी काम बन जाएंगे।

मूलांक 5- मूलांक 5 वालों को आज का दिन मिलाजुला प्रभाव देगा। किसी भी विवाद से बचने का प्रयास करें वरना आपको मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज प्रेमी से मुलाकात संभव है। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा।

मूलांक 6- मूलांक 6 वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपको कानूनी मामलों में आपको राहत मिल सकती है। आप कोई नया काम शुरू करने की प्लानिंग बना सकते हैं। भाई-बहनों में अनबन हो सकती है। रिश्तेदारों से भी मनमुटाव हो सकता है। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें।

मूलांक 7- मूलांक 7 वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आप परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अच्छा रहेगा। नौकरी में उन्नति होगी। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। संतान की ओर से आपको सुखद समाचार मिल सकता है।

मूलांक 8- मूलांक 8 वालों के लिए आज का दिन सुखद समाचार ला सकता है। हालांकि किसी बात को बहुत ज्यादा सोचना आज आपको परेशान कर सकता है। भविष्य को लेकर ज्यादा चिंतित रहना आपकी सेहत बिगाड़ सकता है। पार्टनर की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

मूलांक 9- मूलांक 9 वालों के आज मान-सम्मान में वृद्धि होगी। दोस्तों या परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। किसी पुरानी बात को सोचकर आप परेशान हो सकते हैं। बेकार की बातों में समय बर्बाद न करें। धर्म के कार्यों में आपका मन लगेगा।


Next Story