भारत

अंक ज्योतिष, 5 अक्टूबर 2023

Nilmani Pal
5 Oct 2023 12:40 AM GMT
अंक ज्योतिष, 5 अक्टूबर 2023
x

मूलांक 1- जिन जातकों का जन्म किसी भी महीने की 1,10,19,28 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 1 होता है। मूलांक 1 वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। आपको अपना टैलेंट दिखाने के बेहतरीन मौके मिलेंगे। आप अपनी जिम्मेदारियां निभाएं। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। मित्रों पर भरोसा रखें। आज आपको पारिवारिक मामलों और बिजनेस पर अपना फोकस बढ़ाना चाहिए।

मूलांक 2- जिन जातकों का जन्म किसी भी महीने की 2,11,20,29 तारीख को हुआ है तो उनका मूलांक 2 होता है। मूलांक 2 वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आप कार्यों में धीरे-धीरे सफलता प्राप्त करेंगे। आप लोगों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। हालांकि आज गुस्से पर काबू रखें और किसी पर जल्दी विश्वास न करें। आज आप सतर्क रहें और विनम्रता से काम लें। जल्दबाजी न दिखाएं।

मूलांक 3- अगर आपका जन्म महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ हो तो, आपका मूलांक 3 होगा। व्यापारियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। प्लानिंग्स सफल होंगी। पार्टनरशिप एक बार फिर आपको आकर्षित करेंगी। लाभ और उन्नति होगी। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रहने वाला है। आपके रास्ते में आने वाली बाधाएं दूर होंगी और तरक्की हासिल कर सकते हैं।

मूलांक 4- जिन जातकों का जन्म किसी भी माह की 4,13,22,31 तारीख को हुआ है तो उनका मूलांक 4 होगा। मूलांक 4 वालों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं, जिससे आपको मानसिक तनाव हो सकता है। आप अपनी सेहत का ध्यान रखें। वाहन चलाते समय सावधान रहें, दुर्घटना हो सकती है। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक 5- अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 5, 23 या 14 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 5 होगा। मूलांक 5 वालों के लिए आज आपका दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में भाग्य आपका साथ देगा। आप किसी व्यावसायिक यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर मिलेंगे।

मूलांक 6- अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 6, 24 या 15 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 6 होगा। आज मूलांक 6 वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको निवेश का लाभ मिलेगा। प्रेम संबंध मधुर होंगे और आप अपने प्रेमी के साथ समय बिताएंगे। धन लाभ की भी संभावना है। फिलहाल अपने गुस्से पर काबू रखें और वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। वाहन धीमी गति से चलाएं।

मूलांक 7- अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 7 होगा। मूलांक 7 वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आप शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी। विद्यार्थियों को आज के दिन मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं। वाद-विवाद से बचें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। धन का आगमन हो सकता है।

मूलांक 8- मूलांक 8 वालों के लिए आज का दिन मानसिक तनाव से भरा रहेगा। किसी की बातों पर भरोसा करके कोई फैसला न लें, नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है। आज आपको छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आएगा, खुद पर काबू रखें वरना नुकसान हो सकता है।

मूलांक 9- आपका जन्म किसी भी महीने की 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 9 होगा। मूलांक 9 वालों के लिए आज का दिन आपके लिए सुखद रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। सहकर्मियों की मदद से मुश्किल कार्य भी पूरे हो सकेंगे। व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे। अपनी सेहत का ध्यान रखें। धन के मामलों में सावधानी बरतें।


Next Story