भारत

अंक ज्योतिष, 4 अक्टूबर 2023

Nilmani Pal
4 Oct 2023 12:41 AM GMT
अंक ज्योतिष, 4 अक्टूबर 2023
x

मूलांक 1- मूलांक 1 वालों के लिए आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। आत्मविश्वास के दम पर आप ऊंचाइयों तक पहुंच सकते हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। कोई भी नया काम शुरू करने में जल्दबाजी न करें, वरना नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। वाद-विवाद से दूर रहें।

मूलांक 2- मूलांक 2 वालों के लिए आज का दिन मानसिक तनाव लेकर आ सकता है। किसी भी तरह की बहस का हिस्सा बनने से बचें। पारिवारिक जीवन में कुछ कलह हो सकती है। रिश्तों में मधुरता बनी रहे इसके लिए खुद पर थोड़ा संयम रखें और अपनी वाणी पर भी काबू रखें। पार्टनर की फीलिंग्स को नजरअंदाज न करें।

मूलांक 3- मूलांक 3 वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम प्रदान करेगा। कार्य में सफलता मिलने से मन खुश रहेगा। कार्यस्थल पर संबंध मधुर रहेंगे। आपकी बातों से प्रभावित होकर लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। काम में व्यस्तता के कारण आप थकान महसूस कर सकते हैं। उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

मूलांक 4- आज का दिन मूलांक 4 वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप उत्साह से भरपूर महसूस करेंगे। कई रुके हुए काम आज बनेंगे। हालांकि अपनी वाणी पर काबू रखें क्योंकि आपके उच्चाधिकारियों के साथ मनमुटाव हो सकते हैं। धन लाभ के योग बन रहे हैं।

मूलांक 5- मूलांक 5 वालों के लिए आज का दिन लाभकारी रहने वाला है। आज आप उत्साहित महसूस कर सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। चोट-चपेट लग सकती है। परिवार में कलह के संकेत हैं। किसी तरह की जिद करना आपके लिए भारी पड़ सकता है। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। कोई पुराना रोग आपको परेशान कर सकता है।

मूलांक 6- मुलांक 6 वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपकी मुलाकात अपने प्रेमी से हो सकती है। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपको अपने पार्टनर के प्रति ज्यादा प्यार महसूस होगा। हालांकि आज आप आलस महसूस करेंगे। आपको आज के दिन का अधिकतम लाभ उठाना चाहिए। वाहन चलाते समय सावधान रहें।

मूलांक 7- मूलांक 7 वालों के लिए आज का दिन शुभ समाचार ला सकता है। आज आप पहले से ज्यादा ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपका आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा। लव लाइफ में भी सुधार होने की संभावना है। संपत्ति से जुड़ा कोई बड़ा फैसला आप ले सकते हैं। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय सतर्क रहें वरना मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।

मूलांक 8- मूलांक 8 वालों को आज खर्च की अधिकता परेशान करेगी। जिससे आपको मानसिक तनाव हो सकता है। आपके कुछ काम अटक भी सकते हैं। नेगेटिव बातों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ने की जरूरत है। ज्यादा गुस्सा आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। बिजनेस में आप कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।

मूलांक 9- मूलांक 9 वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आप कार्यों में लाएंगे और समय पर काम पूरा करने में सफल रहेंगे। सेहत का ख्याल रखने की जरूरत है। आज परिवार के सदस्यों से किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। आज आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल रखने की जरूरत है।


Next Story