भारत

अंक ज्योतिष, 8 मई 2024

Nilmani Pal
8 May 2024 12:38 AM GMT
अंक ज्योतिष, 8 मई 2024
x

मूलांक एक वाले जातकों आज का आपका दिन थोड़ा बिजी रहने वाला है। आज काम का प्रेशर ज्यादा महसूस हो सकता है। लव के मामले में आपको अपने पार्टनर के लिए रोमांटिक डिनर या कोई अच्छा सा सरप्राइज गिफ्ट प्लान करना चाहिए। सेहत अच्छी रहेगी। पैसों के मामले में भाग्य साथ देगा। काम के सिलसिले में भागदौड़ रहेगी।

आज का मूलांक 2 वालों का दिन उतार-चढ़ाव से भरपूर रहने वाला है। आज आपको क्लाइंट के साथ डील करते समय काफी प्रॉब्लम हो सकती है। अपने सीनियर्स के साथ किसी भी विवाद में न उलझें। मेंटल हेल्थ पर फोकस करें। शारीरिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए एक्सरसाइज भी रूटीन में शामिल करें।

मूलांक 3 वालों आज का आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होना संभव है। पार्टनरशिप से लाभ होगा। आज आपको पैसे कमाने में कोई भी दिक्कत नहीं झेलनी पड़ेगी। प्रेम जीवन में इगो को दूर रखें। परिवार वालों के साथ भी वक्त बिताएं।

आज का दिन मूलांक 4 वाले लोगों के लिए हैप्पी-हैप्पी रहने वाला है। कॉम्पिटेटिव एक्जाम की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स को कोई गुड न्यूज मिल सकती है। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप वालों में थोड़ी अनबन की स्थिति पैदा हो सकती है। अपनी सेहत का ख्याल रखें और बाहर के खाने को नो कहें।

मूलांक 5 वालों आज का आपका दिन उथल-पुथल से भरपूर रहने वाला है। आज आपको डेडलाइन के भीतर अपने टास्क कंप्लीट करने में काफी दिक्कतें झेलनी पड़ेगी। आज आप हेल्दी रहेंगे। ऑफिस की पॉलिटिक्स का शिकार होने से बचें और किसी भी तरह की गॉसिप से दूर रहें।

आज का दिन मूलांक 6 वाले लोगों के लिए पॉजिटिव साबित हो सकता है। सीरियस रिलेशनशिप वाले कुछ लोगों को माता-पिता का सपोर्ट मिलेगा। आज आपको पैसों के मामले में सावधानी बरतनी चाहिए। सेल्फ लव पर फोकस करें और खुद के लिए भी कुछ समय जरूर निकालें।

मूलांक 7 वाले लोगों आज का आपका दिन बदलावों से भरपूर रहने वाला है। करियर हो, लव का मामला हो, या हो पैसों का मामला आज जीवन में बड़े बदलाव हो सकते हैं। मैरिड लोगों को एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से दूर रहना चाहिए। धन-हानि के योग बन रहे हैं।

आज का दिन मूलांक 8 वाले लोगों का सरप्राइज से भरपूर रहने वाला है। प्यार की तलाश कर रहे सिंगल लोगों की मुलाकात आज अपने क्रश से हो सकती है। किसी पुराने इन्वेस्टमेंट से आपको अच्छा प्रॉफिट मिल सकता है। हेल्थ के मामले में छोटी-मोटी दिक्कतें आपको परेशान कर सकती हैं।

मूलांक 9 वाले जातकों आज का आपका दिन काफी रोमांटिक साबित हो सकता है। करियर में आपको कई ऐसे टास्क मिल सकते हैं, जो आपकी प्रमोशन का कारण बन सकते हैं। आज पैसों के मामले में किसी पर भी भरोसा न करें। प्रपोज करने के लिए दिन शुभ रहेगा।

Next Story