भारत

अंक ज्योतिष, 28 मई 2024

Nilmani Pal
28 May 2024 12:42 AM GMT
अंक ज्योतिष, 28 मई 2024
x

मूलांक 1 : मूलांक 1 वालों के रिश्तों में खुशहाली आएगी। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। सिंगल्स क्रश को प्रपोज कर सकते हैं। आज आपको पॉजिटिव रिस्पान्स मिलेगा। करियर में उन्नति के नए अवसर मिलेंगे। ऑफिस में वातावरण अनुकूल रहेगा। सीनियर्स का सपोर्ट मिलेगा। दोस्ती की मदद से धन लाभ होगा। अपने करियर गोल्स पर फोकस करें। व्यर्थ के वाद-विवाद और गॉसिप से दूर रहें।

मूलांक 2 : आज मूलांक 2 वालों के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव होंगे। प्रियजन का सपोर्ट मिलेगा। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रमोशन या अप्रेजल के चांसेस बढ़ेंगे। रिश्तों में सुधार आएगा। करियर में खूब तरक्की करेंगे। आपके सभी सपने साकार होंगे। व्यापार में मुनाफा होगा। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। घर में खुशियों का माहौल रहेगा।

मूलांक 3 : मूलांक 3 के लोगों को आज कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। कार्यों के पॉजिटिव रिजल्ट मिलेंगे। करियर में नई अचीवमेंट हासिल करेंगे। ऑफिस में बॉस आपके परफॉर्मेंस से इंप्रेस होंगे। रिश्तों में प्यार और विश्वास बढ़ेगा। साथी संग रिश्ता मजबूत होगा। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। रिलेशनशिप की प्रॉब्लम को इग्नोर न करें। पार्टनर के साथ मिलकर समस्या का समाधान निकालें।

मूलांक 4 : आज मूलांक 4 वालों के प्रोफेशनल लाइफ में चुनौतियां बढ़ेंगी। कार्यों की नई जिम्मेदारी लेने में संकोच न करें। इससे करियर ग्रोथ के चांसेस बढ़ेंगे। मनचाहे प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। हर कार्य उम्मीद से भी बेहतर रिजल्ट देंगे। व्यापार में तरक्की करेंगे। प्रियजन का सपोर्ट मिलेगा। जीवन में खुशियां ही खुशियां आएंगी। स्टूडेंट्स को एग्जाम में अच्छे मार्क्स मिलेंगे।

मूलांक 5 : मूलांक 5 वालों को पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में तरक्की के कई अवसर मिलेंगे। जीवन के हर क्षेत्र में सफल होंगे। आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा। बिजनेस-करियर में खूब तरक्की करेंगे। रिश्तों में धैर्य बनाए रखें। पार्टनर को थोड़ा पर्सनल स्पेस दें। रिश्तों में आपसी समझ और तालमेल बढ़ाने की कोशिश करें। आज बॉस कार्यों की प्रशंसा करेंगे। ऑफिस में जान-पहचान बढ़ेगी।

मूलांक 6 : मूलांक 6 वालों के लिए आज का दिन बेहद लकी रहेगी। करियर में उन्नति करेंगे। धन लाभ के कई मौके मिलेंगे। लेकिन बिजनेस और करियर में कोई रिस्क न लें। कोई भी डिसीजन बहुत सोच-समझकर करें। ऑफिस में चैलेंजिंग टास्क को हैंडल करते समय सीनियर्स की हेल्प लेने में संकोच न करें। अपने कार्यों पर फोकस करें। ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहें। आज पारिवारिक जीवन में खुशहाली का माहौल रहेगा।

मूलांक 7 : आज मूलांक 7 के लोगआर्थिक मामलों में थोड़ी सावधानी बरतें। धन का लेन-देन होशियारी से करें। आज आपको फैमिली और फ्रेंड्स का सपोर्ट मिलेगा। जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आएगी। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। प्रोफेशनल लाइफ में महत्वपूर्ण बदलाव होंगे। हर कार्य के अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। रिश्तों में सुधार आएगा। जीवनसाथी संग रिश्ता मजबूत होगा।

मूलांक 8 : मूलांक 8 वालों को ऑफिस में सीनियर्स का सपोर्ट मिलेगा। रिलेशनशिप की दिक्कतों को सुलझाने की कोशिश करें। महत्वपूर्ण कार्यों को बड़ी सावधानी से संभालें। आज आपको कड़ी मेहनत और लगन का फल मिलेगा। करियर में नई उपलब्धि हासिल करेंगे। रिश्तों में प्यार बढ़ेगा। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में भाग्य साथ देगा। आय के अप्रत्याशित स्त्रोतों से धन लाभ होगा।

मूलांक 9 : मूलांक 9 के लोगों के प्रोफेशनल लाइफ में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। ऑफिस में अपने कार्यों पर फोकस करें। सहकर्मियों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। आज आप चैलेंजिंग टास्क को हैंडल करने के लिए कॉन्फिडेंट नजर आएंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को अपार सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों में जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। जरूरत पड़ने पर एक्सपर्ट की सलाह लेने में संकोच न करें।

Next Story