भारत

अंक ज्योतिष, 28 मई 2023

Nilmani Pal
28 May 2023 12:35 AM GMT
अंक ज्योतिष, 28 मई 2023
x

अंक 1

आज के दिन स्वास्थ्य आपको धोखा दे सकता है। अपने चंचल दिमाग को वश में करने का प्रयास करे। वाहन धीरे चलाए अन्यथा आपके साथ दुर्घटना हो सकती हैं। पारिवारिक अशांति दिमाग को परेशान कर सकती है। अपने अहंकार को प्रेम संबंधों के बीच न आने दें।

शुभ अंक - 4

शुभ रंग - भूरा

अंक 2

आज का दिन आपके लिए संघर्षमय रहेगा। परन्तु आपका धर्य ही आपको लक्ष्य तक पहंचाएगा। परिवार का साथ न मिलने के कारण आपका मन दु:खी रह सकता है। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेकर कार्य करेंगे तो आपको सफलता अवश्य मिलेगी।

शुभ अंक - 12

शुभ रंग - स्लेटी

अंक 3

पारिवारिक अनबन के कारण मन अशांत रह सकता है। शारीरिक काम के चलते आपको थकावट महसूस हो सकती है। राजनीति क्षेत्र में कार्यरत जातकों के ऊपर लांछन लगने का खतरा है। अपने सहकर्मी से बनाकर चलना आपके लिए लाभदायक रहेगा। घुटने का दर्द आपको कष्ट दे सकता है।

शुभ अंक - 4

शुभ रंग- ग्रे

अंक 4

अविवाहित जातकों के विवाह का योग बनता नजर आ रहा है। आज पार्टनरशिप में व्यापार की शुरूआत न करें आगे चलकर आपको परेशानी हो सकती है।

शुभ अंक- 12

शुभ रंग- पीला

अंक 5

आज के दिन आपके साथ आचानक कोई दुर्घटना घट सकती है। शेयर सट्टे में निवेश करनें के लिए दिन आपके पक्ष में है। आपकी आदतों के कारण शायद लोग आपके विरोधी हो सकते हैं। घर में बच्चों को करंट लगने का खतरा है। प्रियतम के साथ क्वालिटी समय व्यतीत करेंगे।

शुभ अंक-16

शुभ रंग- ग्रे

अंक 6

नौकरी परिवर्तन के कारण परिवार से दूरियां बढ़ सकती है। मन में नकारात्मक विचार आपके आत्मविश्वास को कम करेंगे। बाहर खाने पीने के कारण सेहत खराब हो सकती है। धन का सही जगह निवेश आपको फायदा पहुंचा सकता है।

शुभ अंक – 21

शुभ रंग – लाल

अंक 7

पारिवारिक खर्च बढ़ेगा। सट्टा, म्युचुअल फंड आदि में आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है। आलस्य आप पर हावी रह सकता है। पारिवारिक कलह के कारण आपका मन अशांत रह सकता है। सेहत के प्रति आपको सावधान रहने की आवश्कता है।

शुभ अंक - 12

शुभ रंग - सफेद

अंक 8

भाईयों में विरोध की स्थिती पैदा हो सकती है। जमीन-जायदाद में कोई धोखा दे सकता है। खर्चा बढ़ेगा जिस कारण बचत कम होगी। बेकार अपना समय तर्क-वितर्क में न गवांएं।

शुभ अंक - 4

शुभ रंग - बैंगनी

अंक 9

आज लाभ एवं भाग्य उदय का दिन है। पुरानी चल रही परेशानियां कम हो सकती हैं। कोर्ट-कचहरी में चल रहे केस का फैसला आपके पक्ष में रहेगा। आज के दिन आलस्य की वजह से आपका काफी समय व्यर्थ जा सकता है।

शुभ अंक -14

शुभ रंग- लाल

Next Story