भारत

अंक ज्योतिष, 26 मई 2024

Nilmani Pal
26 May 2024 12:42 AM GMT
अंक ज्योतिष, 26 मई 2024
x

आज का मूलांक-1 वाले जातकों का दिन बदलावों से भरपूर रहने वाला है। करियर में नए अवसर दरवाजे पर दस्तक दे सकते हैं। लव के मामले में पार्टनर की फैमिली की रजामंदी मिल सकती है। वर्क और लाइफ के बीच बैलेंस मेंटेन करके आगे बढ़ें। सेहत दुरुस्त रहने वाली है।

मूलांक-2 वाले जातकों का आज का दिन शानदार साबित हो सकता है। जीवन में परिवर्तन की लहर को पॉजिटिव सोच के साथ अपनाएं। खुद के लिए मी-टाइम निकालना बेहद जरूरी है। आज आपको अपनी सेहत पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए।

आज का दिन मूलांक-3 वाले जातकों के लिए शुभ माना जा रहा है। पैसों के मामले में आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होना संभव है। वहीं, सेहत से जुड़ी छोटी-मोटी परेशानियां हो सकती हैं।

आज मूलांक-4 वाले लोगों का दिन थोड़ा स्ट्रेसफुल साबित हो सकता है। छोटी-मोटी गलतियों के कारण क्लाइंट नाराज हो सकता है। आपको दोबारा से अपना काम रिपीट करना होगा, जिसके चलते प्रेशर और तनाव हो सकता है। मेंटल हेल्थ पर ध्यान दें।

मूलांक-5 वालों का आज का दिन पॉजिटिव एनर्जी से भरपूर रहने वाला है। अपनी इस एनर्जी का इस्तेमाल अपनी स्किल्स और क्रिएटिविटी को बढ़ाने पर करें। साथी से बहस करने से बचें। परिवार के किसी सदस्य की आर्थिक तौर पर मदद करनी पड़ सकती है।

आज का मूलांक-6 वालों का दिन सरप्राइज लेकर आ सकता है। पैसों के मामले में सितारे आपके साथ हैं। धन-लाभ होने का योग बन रहा है। बेहद समझदारी से पैसों को मैनेज करें। सिंगल लोगों के लिए दिन काफी खास माना जा रहा है। या तो आपका प्रपोजल एक्सेप्ट हो जाएगा या रिजेक्ट भी हो सकता है।

मूलांक 7 वाले लोगों के जीवन में आज उथल-पुथल मच सकती है। गृह कलह के संकेत हैं। ऑफिस की पॉलिटिक्स आपकी प्रोडक्टिविटी पर असर डाल सकती है और हेल्थ को भी प्रभावित कर सकती है। जीवन में पॉजिटिव नजरिया रखें और सॉल्यूशन निकालने पर फोकस करें।

आज के दिन मूलांक-8 वाले जातकों को पैसों के मामले में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। आज किसी तरह का रिस्की इन्वेस्टमेंट न करें। महत्वपूर्ण डिसीजन सोच समझकर लें। स्टूडेंट्स को परीक्षा पास करने के लिए अत्यधिक मेहनत करने की जरूरत है। डाइट में हरी सब्जियां शामिल करें।

मूलांक-9 वालों का आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरपूर रहने वाला है। मैरिड लोगों के जीवन में ऑफिस अफेयर काफी परेशानी खड़ी कर सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको कंपटीशन पर फोकस करना चाहिए। खर्च काफी बढ़ सकता है। परिवार में गृह कलह के संकेत हैं।

Next Story