भारत

अंक ज्योतिष, 23 मई 2023

Nilmani Pal
23 May 2023 12:35 AM GMT
अंक ज्योतिष, 23 मई 2023
x

अंक 1

वेतन में वृद्धि होने या पदोन्नति मिलने की खुशखबरी का परिवार और दोस्तों के साथ जश्न मनाने लायक है। खुद को थोड़ी विलासिता का उपहार दें। कार्यक्षेत्र में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। उनका संकट आपकी योजनाओं को प्रभावित कर सकता है।

शुभ अंक- 7

शुभ रंग- गुलाबी

अंक 2

आज आपको कई जगहों से कुछ अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। भौतिक सुखों की तुलना में भावुक लोग आपको अधिक खुशियां देंगे। अगर आप किसी से प्रेम करें तो उसे जाने दीजिये, अगर वो लौट आएगा तो आपका है। यह समय अच्छी किस्मत का है।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- पीला

अंक 3

आज आपकी कुछ नई योजनाएं पटरी पर आएंगी वहीं कुछ नई योजनाएं भी शुरू की जा सकती है। योजनाओं पर काम करें लेकिन सावधान रहें कि आप कैसे पैसे खर्च करते हैं और उससे कितना फायदा है। आज का दिन बेहतरीन तरीके से शुरू होगा।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- लाल

अंक 4

आज आप अपनों के लिए कुछ खास करना चाहेंगे। हाल ही में हुए किसी नुकसान या हानि से आप खुद को प्रभावित महसूस कर सकते हैं। पारिवारिक रिश्तों को मजबूत करने के लिए आज का दिन उचित है क्योंकि यही आपकी सुरक्षा और भावपूर्ण समझ प्रदान करते हैं।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- नीला

अंक 5

आज आपके सपने की उड़ान का दिन रहेगा। आपके सपने आपको ज्ञान दे सकते हैं। इन्हे लिख लीजिए। रचनात्मक दृष्टिकोण से आज का दिन बेहरीन रहेगा। जो रहस्य आपको व्यस्त रखते हैं, उनकी खोज करें।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- पीला

अंक 6

जीवन का सबसे खूबसूरत लम्हा वही होता है जब आपका परिवार आपको दोस्त समझने लगे और आपके दोस्त आपको अपना परिवार। अपने प्रियजनों के साथ एक छोटी यात्रा का भी योग बन रहा हैं। अपनी प्राथमिकताओं पर ध्यान दें।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- हरा

अंक 7

आज का दिन आपके खर्चों में वृद्धि करेगा। साथ ही धन लाभ के बेहतरीन मौके भी हासिल होंगे। वहीं आपके व्यक्तित्व का प्रभाव ऐसा रहेगा कि दूसरे लोग आपके करिश्मा और आकर्षण की तरफ खिंच रहे हैं। धन लाभ भी आपको खुश कर सकता हैं। खर्च करते समय समझदार बनें और अधिक खर्च न करें।

शुभ अंक- 18

शुभ रंग- सुनहरा

अंक 8

आज आपके अंदर सहयोग की भावना विकसित होगी। सहकर्मी और भाई-बहन आपके जीवन में खास भूमिका निभाएंगे जिससे आपको नेटवर्किंग के अवसर मिलेंगे।

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- केसरिया

अंक 9

कई व्यस्त दिनों के बाद आज आप अपने प्रियजनों के साथ समय बिताना चाहेंगे। घर और काम में संतुलन रखते हुए अपने आपको न भूलें। आराम करें और मनोरंजन के लिए समय निकालें। उन लोगों के संपर्क में रहें जो अभी सबसे महत्वपूर्ण हैं।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- सफेद

Next Story