भारत

अंक ज्योतिष, 14 मई 2023

Nilmani Pal
14 May 2023 12:39 AM GMT
अंक ज्योतिष, 14 मई 2023
x

अंक 1

आज आपके जीवन में बड़ा और अच्छा बदलाव आएगा। पेशेवर रूप से आप कुछ अलग कर रहे हैं जिसके कारण आपको नए अनुबंध प्राप्त होंगे। आज आपका रोमांटिक संबंध जीवनभर के बंधन में परिवर्तित हो सकता है।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- पीला

अंक 2

आज आपका भाग्य आपके साथ रहेगा। अपने अच्छे भाग्य का मज़ा लें और दोस्तों के साथ उत्सव मनाएं। अन्य लोग आपके आसपास रहना चाहते हैं और आपकी इच्छा पूरी करने के लिए तैयार हैं।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- लाल

अंक 3

आज आपको आपने साथी का भरपूर सहयोग मिलेगा जिसे आपके अधूरे काम पूरे होंगे। आपका काम आपका समय और तवज्जो चाहता है किन्तु इसमें भावनात्मक जरूरतों को नजरअंदाज न करें।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- नीला

अंक 4

आज आपको अपने प्रयासों का पुरस्कार मिलेगा। आप अपने आलोचकों का अच्छे से सामना कर रहे हैं और आपके नेतृत्व कौशल की प्रशंसा की जा रही है।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- पीला

अंक 5

नीरसता से प्यार की ओर जाने के लिए आज का दिन शुभ है। जीवन के सभी क्षेत्रों से मिला संतोष आपको आनंदित रखेगा। दूसरे लोग आपको सलाह दे सकते हैं।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- हरा

अंक 6

यात्रा में होने वाली समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। पिता या पिता जैसा कोई जो आपके जीवन में विशेष स्थान रखते हैं, आपके साथ किसी यात्रा में शामिल होंगे।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- सुनहरा

अंक 7

आज का दिन आपके लिए भाग्य में बढ़ोतरी के संकेत हैं। धन लाभ होने की अच्छी संभावन है। यह समय आपकी सफलता के पाने का है। सामाजिक सेटिंग्स में, आप कुछ भी गलत नहीं कर सकते। नेटवर्क के मौकों का लाभ उठाएं। आय के नए स्रोत भी मिल सकते हैं।

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- केसरिया

अंक 8

खुद में परिवर्तन एक मंत्र की तरह है और अतिरिक्त जोश आपको आगे बढ़ने में मदद करता है। अगर किसी ने धन देने का वादा किया है, तो उससे सावधान रहें। आपकी आंतरिक ताकत और स्थिर भावना आपके दिन को और भी शुभ बनाएगी।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- सफेद

अंक 9

आत्मनिरीक्षण का यह चरण आपकी लम्बी अवधि तक मदद करेगा। किसी रिश्ते का अंत आपके जीवन में भावनात्मक घबराहट पैदा कर सकता है। अकेला रहना मुश्किल तो है किन्तु यह आपके लिए अच्छा सिद्ध होगा।

शुभ अंक- 7

शुभ रंग- गुलाबी


Next Story