भारत

अंक ज्योतिष, 8 मार्च 2024

Nilmani Pal
8 March 2024 12:45 AM GMT
अंक ज्योतिष, 8 मार्च 2024
x

मूलांक 1 : आत्मविश्वास में होगी वृद्धि। बातचीत के जरिए रिलेशनशिप की दिक्कतें दूर होंगी। जीवन के हर क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आएंगे। रिश्तों में प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। दोस्तों के सहयोग से धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे। ऑफिस में कड़ी मेहनत और लगन के साथ सभी टास्क हैंडल करें। स्वभाव में विनम्रता बनाए रखें और क्रोध से बचें।

मूलांक 2 : आज मूलांक 2 वालों को दिन बेहद शुभ रहने वाला है। ऑफिस में कार्यों की प्रशंसा होगी। सफलता प्राप्त करने के लिए किए गए प्रयास लाभकारी साबित होंगे। आय में वृद्धि के नए स्त्रोत बनेंगे। जीवनसाथी का सपोर्ट मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली का माहौल रहेगा।

मूलांक 3 : आज मूलांक 3 वालों की कार्यों की बाधाएं दूर होंगी। ऑफिस में सहकर्मियों का सपोर्ट मिलेगा। प्रोफेशनल लाइफ में शुभ समाचार मिलेंगे। कार्यों के अच्छे रिजल्ट्स मिलेंगे। ऑफिस में आपकी परफॉर्मेंस शानदार रहेगी। आज घर में मेहमानों के आगमन से खुशियों का माहौल होगा। रिश्तों में सुधार आएगा और साथी संग रिश्ता मजबूत होगा।

मूलांक 4 : सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पार्टनर संग क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। ऑफिस में सहकर्मियों के सहयोग से कार्यों की बाधाएं दूर होंगे। ऑफिस में आपकी परफॉर्मेंस अच्छी रहेगी। अपने सभी टास्क को डेडलाइन से पहले कंपलीट करें। परिजनों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। इससे घर-परिवार में खुशियां आएंगी।

मूलांक 5 : ऑफिस में बॉस आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। लंबे समय से रुके हुए कार्य चल पड़ेंगे। करियर या बिजनेस में कार्यों के अच्छे परिणाम मिलेंगे। प्रोफेशनल लाइफ में कॉन्फिडेंट नजर आएंगे। पार्टनर के इमोशन्स को लेकर सेंसिटिव रहें। नए इनोवेटिव आइडियाज और क्रिएटिविटी के साथ किए गए कार्यों में मनचाहे परिणाम मिलेंगे।

मूलांक 6 : समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। फैमिली के साथ कुछ पल बिताएं। अपने प्रोफेशनल गोल्स पर फोकस करें और सफलता प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहें। आज घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। जिससे घर-परिवार में खुशनुमा माहौल होगा। हालांकि, पारिवारिक जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी।

मूलांक 7 : आज मूलांक 7 वालों को करियर में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। नौकरी-कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगा। शासन-सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। पार्टनरशिप के बिजनेस में धन लाभ होगा। कार्यों की गुणवत्ता में सुधार आएगा। आज बॉस आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। सामाजिक कार्यों में बढ़ृ-चढ़कर हिस्सा लेंगे।

मूलांक 8 : आज मूलांक 8 के जातक आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। लोग आपके बातों से प्रभावित होंगे। जीवन में महत्वपूर्ण बदलावों का स्वागत करने के लिए तैयार रहें। नौकरी या बिजनेस में नए परिवर्तन आएंगे। करियर में अपार सफलता मिलेगी। पार्टनर के सपोर्ट से लक्ष्यों को हासिल करने में कामयाब होंगे। लंबे समय से रुके हुए कार्य सफल होंगे। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।

मूलांक 9 : मूलांक 9 के जातकों को पार्टनर की प्राइवेसी का खास ध्यान रखना चाहिए। हालांकि, रिश्तों में प्यार और मिठास बढ़ाने के लिए रोमांटिक डिनर का प्लान बना सकते हैं। आज आपकी लाइफ में नई बदलाव आएंगे। तरक्की के नए अवसरों पर नजर रखें। अपने करियर गोल्स पर फोकस करें और सफलता प्राप्त करने के लिए लगातार कड़ी मेहनत करते रहें।

Next Story