भारत

अंक ज्योतिष, 30 मार्च 2024

Nilmani Pal
30 March 2024 12:39 AM GMT
अंक ज्योतिष, 30 मार्च 2024
x

मूलांक-1 वालों के लिए समय अच्छा है और आपके लिए एक से बढ़कर एक मौके आ रहे हैं। शैक्षिक व बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि के साधन बन सकते हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी।

मूलांक-2 वालों के लिए आज काम बनेंगे, आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। इस समय आपको धैर्यशीलता बनाए रखनी है। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के मौके मिलेंगे। खर्चों में वृद्धि होगी।

मूलांक-3 वाले इस समय परेसान रहेंगे,मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। माता-पिता का साथ मिलेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है।

मूलांक 4 वाले किसी भी झगड़े में न पड़ें बातचीत में संयत रहें। लेखन कार्यों से मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। व्यस्तता बढ़ेगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मन परेशान भी हो सकता है।

मूलांक-5 वालों के लिए इस समय शांत रहना जरूरी है, इसलिए वाणी पर कंट्रोल रखें, वाणी के प्रभाव में वृद्धि तो होगी, फिर भी गुस्से से बचें। किसी दोस्त का आगमन हो सकता है। कारोबार में वृद्धि होगी।

मूलांक-6 वालों के लिए समय बिजी रहने वाला है। परिश्रम भी अधिक रहेगा। धैर्यशीलता बनाए रखने के प्रयास करें। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है।

मूलांक-7 वालों का पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार का विस्तार होगा। आज के दिन आप खुश रहेंगे और घर में मंगल कार्य होंगे।

मूलांक-8 वालों के लिए दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। गुस्से से बचें और किसी भी तरह के झगड़े में न पड़ें। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के मौके मिलेंगे।

मूलांक-9 वालों के लिए आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। नौकरी में तरक्की के मौके मिल सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। मीठे खान-पान में रुचि बढ़ेगी।

Next Story