भारत

अंक ज्योतिष, 28 मार्च 2024

Nilmani Pal
28 March 2024 12:45 AM GMT
अंक ज्योतिष, 28 मार्च 2024
x

मूलांक 1 वालों आज का आपका दिन संतुलन के बारे में हैं। यह मानसिक और शारीरिक रूप से अपनी भलाई पर ध्यान केंद्रित करने का सही समय है। सिंगल्स किसी दिलचस्प व्यक्ति के साथ बातचीत करते हुए खुद को पा सकते हैं। नेटवर्किंग पर फोकस ज्यादा करें।

मूलांक 2 वालों आज का आपका दिन शुभ रहने वाला है। पैसे के संबंध में आपका इंट्यूशन साथ देगा। नई फिटनेस व्यवस्था अपनाने या नया डाइट प्लान के साथ एक्सपेरिमेंट करने पर विचार करें। आपके लिए एक नया प्रोजेक्ट या असाइनमेंट शुरू करने का सही मौका है।

मूलांक 3 वालों आज का आपका दिन स्ट्रेसफुल रहने वाला है। काम की गलतियाँ सिनीयर्स की नाराजगी का कारण बन सकती हैं। पार्टनर के साथ अलगाव की सिचूऐशन भी आ सकती है। सेहत के मामले में दिन पॉजिटिव है। पैसों का लेन-देन थोड़ा सोच-समझकर करें।

मूलांक 4 वालों आज का आपका दिन पॉजिटिव रहने वाला है। फाइनेंशियली आपको कोई बड़ी डील हासिल हो सकती है। करियर तौर पर जॉब की चाहत रखने वालों को कोई गुड न्यूज मिल सकती है। बाहर के खाने से परहेज करें। लव के मामले में पार्टनर को कोई गिफ्ट देकर सरप्राइज करें।

मूलांक 5 वालों आज का आपका दिन बदलावों से भरपूर रहने वाला है। आपकी प्रॉब्लम सॉलविंग स्किल आज आपको चर्चा का विषय बनाएगी। कुछ लोगों को अपने क्रश का आज पूरा अटेन्शन मिलेगा। अपना हौसला बुलंद रखें क्योंकि कुछ मुश्किल टास्क भी सामने आ सकते हैं।

मूलांक 6 वालों आज आपको नेगेटिव लोगों से दूरी बनानी चाहिए। काम के सिलसिले में ऑफिस की राजनीती आपके लिए मुश्किलें पैदा कर सकती है। दिन को हैप्पी बनाने के लिए अपने स्ट्रेस को मैनेज करें। आर्थिक तौर पर आपको अपने पार्टनर का भरपूर सपोर्ट मिलेगा।

मूलांक 7 वालों आज का आपका दिन सरप्राइज भरा रहने वाला है। लॉंग डिस्टेंस रिलेशन वालों को आज उनका पार्टनर गिफ्ट या डेट के जरिए सरप्राइज कर सकता है। सेहत आज परेशानी का सबब बन सकती है। कुछ लोगों को अपने बॉस का सपोर्ट मिलेगा, जिससे उनकी कई प्रॉब्लम सॉल्व हो सकती हैं।

मूलांक 8 वालों आज आपको अपनी हेल्थ का खास ख्याल रखना चाहिए। लाइफ पार्टनर के पास्ट के मुद्दों को न उठाना ही बेहतर रहेगा। करियर तौर पर डिप्लोमेटिक तरीके से प्रॉब्लम का सोल्यूशन निकालें। आर्थिक संपन्नता की ओर बढ़ रहे हैं लेकिन निवेश करने से बचें।

मूलांक 9 वालों पैसों के मामले में आज आपको किसी पर भी भरोसा करने की सलाह नहीं दी जाती है। ऑफिस की गॉसिप आपको परेशानी में डाल सकती है। जंक फूड को नो कहें। बेहद सोच-समझकर बड़े फैसले लें। खुद को हाइड्रेटेड रखें। लाइफ में बैलेंस मेन्टेन करना जरूरी है। आपको ड्राइव करते दौरान भी आज लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए।

Next Story