भारत

अंक ज्योतिष, 25 मार्च 2024

Nilmani Pal
25 March 2024 12:46 AM GMT
अंक ज्योतिष, 25 मार्च 2024
x

होली के दिन 1 मूलांक वालों का दिन बेहद रोमांचक रहने वाला है। प्यार के क्षेत्र में आपका करिश्मा और आत्मविश्वास बेहद आकर्षक रहेगा। कार्यस्थल पर अपना कंट्रोल बनाए रखें। निवेश संबंधी महत्वपूर्ण डीसीजन के लिए यह बहुत अच्छा दिन है। स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए काम, आराम और व्यायाम के बीच संतुलन बनाना याद रखें।

होली के दिन 2 मूलांक वालों का दिन पॉजिटिव रहने वाला है। टीम को उस दिशा में ले जाएं, जहां लाभ मिलने की संभावना हो। समस्याओं को सुलझाने पर फोकस रखें। आज के दिन को बेहतरीन बनाने के लिए सितारे आपके लिए अनुकूल स्थिति में हैं। हरी सब्जी खान हेल्दी रहेगा।

होली के दिन 3 मूलांक वालों का दिन मिला-जुला रहने वाला है। कार्यस्थल पर मुश्किल परिस्थितियों से निपटने में समझदारी दिखाएं। आज मुलाकात किसी खूबसूरत रिश्ते की शुरुआत का संकेत दे सकती है। स्वस्थ मन और शरीर समृद्ध जीवन की जरूरत है। आज खर्च ज्यादा रहेगा।

होली के दिन 4 मूलांक वालों का दिन बदलावों से भरपूर रहने वाला है। फीलिंग्स को ईमानदारी से जाहिर करके बॉन्ड को स्ट्रॉंग बनाएं। पर्सनल और प्रोफेशनल जीवन दोनों सफलता के दौर में प्रवेश कर रहे हैं। पैसे कमाने के नए मौकों पर नजर रखें।

होली के दिन 5 मूलांक वालों का दिन हैप्पी-हैप्पी रहने वाला है। लाभ उठाने के कई अवसर मिल सकते हैं। उन अवसरों के लिए अपने कान खुले रखें, जिनसे प्रमोशन हो सकती है। वह लंबी सैर हो, ध्यान हो या सिर्फ एक अच्छी किताब पढ़ना हो, खुद के लिए समय निकालें।

होली के दिन मूलांक 6 वालों का दिन रहने वाला है। आज के दिन आपको कई अवसर मिलेंगे, बस फैसले लेने में जल्दबाजी न करें। टास्क को पेंडिंग न रखें। जहां तक ​​स्वास्थ्य का सवाल है, एक्सरसाइज और डाइट ही सेहत कुंजी है। आप समृद्धि के दौर में कदम रख रहे हैं।

होली के दिन मूलांक 7 वालों का दिन बिजी रहने वाला है। घर-परिवार के साथ अच्छा टाइम स्पेन्ड करेंगे। त्योहार की तैयारियों में इन्जॉय करना मत भूलिएगा। पार्टनर के साथ चोटी-मोटी परेशानी आ सकती है। वहीं, स्वास्थ्य पर ध्यान देना आपके लिए बेहतर रहेगा।

होली के दिन 8 मूलांक वालों का दिन शुभ रहने वाला है। करियर के मामले में सरप्राइज पाने के लिए रेडी रहें। प्यार और रोमांस दिन को बेहतरीन बनाएंगे। आप अक्सर अपने स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही करते हैं। गिले-शिकवे भूलकर परिवार के साथ त्योहार का आनंद लें।

होली के दिन 9 मूलांक वालों को सरप्राइज मिल सकता है। आपको किसी पुराने इनवेस्टमेंट से अच्छा रिटर्न या बिजनेस से कोई बड़ा प्रॉफिट मिल सकता है। क्लाइंट्स आपसे खुश रहेंगे। घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। भाग्य का साथ रहेगा। परिवार के साथ अपने पार्टनर को भी त्योहार पर समय दें।


Next Story