भारत

अंक ज्योतिष, 24 मार्च 2024

Nilmani Pal
24 March 2024 12:41 AM GMT
अंक ज्योतिष, 24 मार्च 2024
x

मूलांक 1 : आज मूलांक 1 वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। रिश्तों की गलतफहमियां दूर होंगी। ऑफिस में आपकी परफॉर्मेंस अच्छी रहेगी। रिश्तों में धैर्य बनाए रखें। परिजनों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। अपने लक्ष्यों पर फोकस करें। सफल होने के लिए कड़ी मेहनत करने से पीछे न हटें।

मूलांक 2 : आज मूलांक 2 वालों में ऊर्जा और उत्साह की कमी नहीं होगी। अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए कॉन्फिडेंट नजर आएंगे। कड़ी मेहनत और लगन के साथ किए गए कार्यों का फल मिलेगा। करियर में तरक्की के नए अवसर मिलेंगे। आर्थिक फैसले होशियारी से लें। ऑफिस में व्यवस्थित ढंग से काम करें। क्रोध से बचें।

मूलांक 3 : मूलांक 3 वालों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहने वाला है। कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। प्रोफेशनल लाइफ में कॉन्फिडेंट नजर आएंगे। जीवन में जो चाहेंगे, उसकी उपलब्धता होगी। अपने गोल्स पर फोकस करें। सफलता प्राप्त करने के लिए मेंटर के सुझावों पर खास ध्यान दें। आज नौकरी-व्यवसाय में तरक्की के भरपूर अवसर मिलेंगे। धन-संपत्ति में वृद्धि के भी योग बनेंगे।

मूलांक 4 : मूलांक 4 वालों को कार्यों के अच्छे परिणाम मिलेंगे। करियर-बिजनेस में सफलता की नई सीढ़ियां चढ़ेंगे। कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। चैलेंजिंग टास्क को थोड़ा सावधानी से हैंडल करें। करियर से जुड़े फैसले बड़ी होशियारी से लें। ऑफिस मैनेजमेंट में अपनी सकारात्मक छवि बनाए रखें। आज आपकी व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। धन का आवक बढ़ेगा। आय के कई स्त्रोतों से पैसा आएगा।

मूलांक 5 : मूलांक 5 वालों को कार्यों के अच्छे परिणाम मिलेंगे। सफलता हासिल करने के लिए बड़े भाई-बहनों के सलाह को नजरअंदाज न करें। आर्थिक मामलों में कोई बड़ा रिस्क न लें। आज ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। रिश्तों में धैर्य बनाए रखें। लव लाइफ की दिक्कतों को समझदारी से सुलझाएं। फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करें। इससे पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी।

मूलांक 6 : आज मूलांक 6 वालों को कड़ी मेहनत और लगन का फल मिलेगा। करियर में तरक्की के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। प्रोफेशनल लाइफ में समझदारी और चालाकी से लिए गए फैसले लाभकारी साबित होंगे। व्यापार में मुनाफा होगा। साथी संग रिश्ते को मजबूत बनाने की कोशिश करें। पार्टनर से अपनी फीलिंग्स शेयर करें और बातचीत के जरिए रिश्तों की परेशानियों को सुलझाने का प्रयास करें।

मूलांक 7 : आज आपका दिन बेहद शुभ रहने वाला है। प्रोफेशनल लाइफ में बड़ी कामयाबी हासिल करेंगे। जीवन में ऊर्जा और उत्साह की कमी नहीं रहेंगी। नए लोगों से मुलाकात होगी। ऑफिस में नेटवर्किंग बढ़ेगी। आज नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी लेने में संकोच न करें। बिजनेसमेन को व्यापार में बढ़ोत्तरी के कई मौके मिलेंगे। पर्सनल लाइफ में थोड़ा धैर्य बनाए रखें। क्रोध से बचें। मानसिक तनाव ज्यादा बढ़ने न दें।

मूलांक 8 : आज मूलांक 8 वालों के जीवन में कई बड़े बदलाव आएंगे। सभी कार्यों में भाग्य साथ देगा। जीवन की नए सिरे से शुरुआत करने के लिए उत्तम दिन है। नौकरी-बिजनेस में तरक्की करेंगे। व्यापार में विस्तार होगा। धन आगमन के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। लंबे समय से चली आ रही परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।

मूलांक 9 : आज मूलांक 9 वालों को जीवन के हर क्षेत्र में बड़ी कामयाबी हासिल होगी। नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी लेने के उत्सुक नजर आएंगे। प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगा। पार्टनर का सपोर्ट मिलेगा। ऑफिस मीटिंग में अपने आइडियाज सोच-समझकर करें। सहकर्मियों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। अपने प्रोफेशनल्स गोल्स फोकस करें और सफलता प्राप्त करने के लिए नई रणनीति बनाएं।

Next Story