भारत

अंक ज्योतिष, 22 मार्च 2024

Nilmani Pal
22 March 2024 12:45 AM GMT
अंक ज्योतिष, 22 मार्च 2024
x

मूलांक-1-आप अपनी कोशिशों से आगे बढ़ने में सफल रहे हैं। कोई भी फैसला आज जल्दबाजी में न लें। खासकर जल्दबाजी में खरीदी गई कोई चीज पैसे की बर्बादी साबित हो सकती है। प्रोफेशनल लाइफ में आज आपकी पहचान साबित हो सकती है।

मूलांक-2- परिवार के साथ प्यार और मिलकर रहना है, पहले के जो मनमुटाव हैं, उन्हें खत्म करके नई शुरुआत करें। यात्रा का शौक कुछ लोगों को आज कम करना पड़ेगा, क्योंकि अभी यात्रा के योग नहीं है। संपत्ति का कोई सौदा आपके पक्ष में होने की संभावना है।

मूलांक-3-अच्छी तैयारी से छात्र किसी परीक्षा या प्रतियोगिता में अच्छी प्रर्फोर्मेंस देंगे। स्वास्थ्य के मोर्चे पर आप बीमारियों को दूर रखने में कामयाब रहेंगे। आपकी कोशिशें फाइनेंस के लेवल पर आपको आगे ले जाएंगी।

मूलांक-4-वर्तमान कंडीशन में ऑफिस में आपको अपने कलीग्स से अच्चे रिलेसन बनाना महत्वपूर्ण हो जाएगा। घर में किसी का अभद्र व्यवहार आपको परेशान कर सकता है। अगर कहीं घूमने जा रहे हैं, तो एकस्ट्रा लेकर चलें। संपत्ति के मोर्चे पर कुछ अच्छी खबर की उम्मीद की जा सकती है।

मूलांक-5-फाइनेंस अच्छा है, लेकिन इस समय आपको खर्चे को लेकर थोड़ा अलर्ट रहना चाहिए। कोशिश करें कि जो कुछ सीखने के अच्छे अवसर उपलब्ध हैं, उनका भरपूर फायदा उठांए।स्वास्थ्य के मोर्चे पर लापरवाही आपको महंगी पड़ सकती है।

मूलांक-6-इस समय आपकी मेहनत का फल मिलने का समय है। आपको अपने सामने वाले को पीछे छोड़कर आगे बढ़ना है। परिवार में सब कुछ अच्छा है। इस समय आपको अपने परिवार वालों की मांग पूरी करनी होगी, कोशिश करें कि उनके साथ समय बिताएं।

मूलांक-7-अभी संपत्ति में पैसा लगाना बाद में सोने की खान साबित होने की संभावना है। किसी को दी गई मदद आपकोपढ़ाई में आगे बढ़ने में मदद करेगी। एक्सरसाइज से दिन की शुरुआत करने से आप फ्रैश फील करेंगे। आप आर्थिक रूप से स्थिर अवधि का अनुभव करेंगे।

मूलांक-8-किसी दिए गए कार्य में लापरवाही बरतने से आपको ऑफिस पर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। घरेलू मोर्चे पर जश्न का माहौल है और यह आपको उत्साहित रखेगा। आपको शहर से बाहर यात्रा करने की आवश्यकता पड़ सकती है। खरीदी गई कोई चीज भविष्य में आपके लिए बड़ी संपत्ति बन सकती है।

मूलांक-9-आपमें से कुछ लोगों के नौकरी के लिए तय समयसीमा से आगे निकल जाने की संभावना है, लेकिन भाग्य आपका साथ देगा। विरासत के माध्यम से संपत्ति या धन आपके पास आने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।

Next Story