भारत

अंक ज्योतिष, 2 मार्च 2024

Nilmani Pal
2 March 2024 12:40 AM GMT
अंक ज्योतिष, 2 मार्च 2024
x

मूलांक 1 : आज मूलांक 1 वालों के जीवन में कई उतार-चढ़ाव आएंगे। ऑफिस में बॉस आपके परफॉर्मेंस की प्रशंसा करेंगे। नौकरी-कारोबार में तरक्की के भरपूर अवसर मिलेंगे। धैर्यता बनाए रखें और सफलता प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहें। ऑफिस मीटिंग में कॉन्फिडेंट के साथ अपने आइडियाज शेयर करें। सहकर्मियों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। आज पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल होगा।

मूलांक 2 : मूलांक 2 वालों के आज का दिन बेहद शुभ रहेगा। रिश्तों में प्यार और रोमांस बढ़ेगा। हालांकि, क्रोध से बचें। शांत दिमाग से फैसले लें। आज साथी से वैचारिक मतभेद हो सकता है। ऑफिस में उच्चाधिकारियों का सपोर्ट मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन या अप्रेजल के चांसेस बढ़ेंगे। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकता है।

मूलांक 3 : मूलांक 3 के जातकों को घरेलू दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कुछ लोगों को मानसिक तनाव या फैमिली से वाद-विवाद हो सकता है। रिश्तों में ज्यादा गलतफहमियां बढ़ने न दें। आलस्य से दूर रहें। धन के मामले में जल्दबाजी में कोई फैसला न लें और जरूरत पड़ने पर एक्सपर्ट की सलाह लेने में संकोच न करें।

मूलांक 4 : आज मूलांक 4 वालों को कार्यों के अच्छे परिणाम मिलेंगे, लेकिन कॉन्फिडेंस की कमी महसूस हो सकती है। मेंटल और फिजिकल हेल्थ पर ध्यान दें। चुनौतियों से घबराने के बजाए समस्या का समाधान निकालने की कोशिश करें। अपने खर्चों पर नजर रखें। पारिवारिक जीवन में खुशियों के बावजूद छोटी-मोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यों का दबाव बढ़ेगा।

मूलांक 5 : भावनाओं का उतार-चढ़ाव संभव है। मूड स्विंग के चलते रिलेशनशिप में डिस्टर्बेंस बढ़ सकती है। करियर में तरक्की के लिए नई स्किल सीखें। इससे आपको करियर ग्रोथ के कई अवसर मिलेंगे। कुछ लोगों को आज अनिद्रा की समस्या हो सकती है। जिससे स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। आलस्य से दूर रहें। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

मूलांक 6 : सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कड़ी मेहनत रंग लाएगा। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। अचानक से धन लाभ होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। फैमिली और फ्रेंड्स का सपोर्ट मिलेगा। व्यापार में विस्तार के नए अवसर मिलेंगे। विद्यार्थियों को शैक्षिक कार्यों में अच्छे रिजल्ट्स मिलेंगे।

मूलांक 7 : पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में उतार-चढ़ाव आ सकता है। जीवनसाथी से अनबन के संकेत हैं। परिजनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। अपने लक्ष्यों पर फोकस करें और ऑफिस में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत के बाद ही सफलता हासिल होगी। कुछ स्टूडेंट्स को कॉन्फिडेंस की कमी महसूस हो सकती है। जिससे मन चिंतित रहेगा।

मूलांक 8 : धन का आवक बढ़ेगा। दोस्त की मदद से आय में वृद्धि के नए मार्ग बनेंगे। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य सफल होंगे। रिश्तों में सुधार आएगा। क्रोध पर काबू रखें। आर्थिक मामलों में कई सोच-समझकर फैसले लें। नए कार्यों की बड़ी जिम्मेदारी से संभालें। कार्यों का ज्यादा स्ट्रेस न लें। अपने मेंटल हेल्थ पर ध्यान दें।

मूलांक 9 : आज मूलांक 9 के जातक सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। भावनाओं पर नियंत्रण रखें। क्रोध के अतिरेक से बचें। आज ऑफिस में कार्यों की अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिलेंगी। काम के सिलसिले में यात्रा के योग बनेंगे। जो स्टूडेंट्स विदेश में पढ़ाई करने के इच्छुक हैं, उन्हें शुभ समाचार मिल सकता है।

Next Story