भारत

अंक ज्योतिष, 11 मार्च 2024

Nilmani Pal
11 March 2024 12:42 AM GMT
अंक ज्योतिष, 11 मार्च 2024
x

मूलांक 1 : ऑफिस में नेटवर्किंग बढ़ेगी। क्रोध पर काबू रखें। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। इस वीक बॉस आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। प्रोफेशनल लाइफ में कॉन्फिडेंट नजर आएंगे। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लंबे समय से रुके हुए कार्यों में बड़ी सफलता हासिल होगी। रिश्तों की गलतफहमियों को सुलझाने की कोशिश करें। करियर ग्रोथ पर फोकस करें। इस सप्ताह पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मूलांक 2 : करियर ग्रोथ के नए अवसर मिलेंगे। रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। रिश्तों में प्यार और रोमांस बढ़ेगा। ऑफिस में उच्चाधिकारियों का सपोर्ट मिलेगा। आय में वृद्धि के योग बनेंगे। कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखें। इससे सभी टास्क बिना किसी विघ्न-बाधा के संपन्न होंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई का स्ट्रेस हो सकता है। अनुशासन में रहें और सफलता प्राप्त करने के लिए निरंतर कड़ी मेहनत करते रहें।

मूलांक 3 : इस सप्ताह मूलांक 3 वालों परिजनों से वैचारिक मतभेद संभव है। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। शत्रु एक्टिव रहेंगे, जिससे डिस्टर्बेंस बढ़ सकती है। रिश्तों में गलतफहमियों के चलते दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस वीक धन से जुड़े फैसले जल्दबाजी में न लें। आर्थिक मामलों में फाइनेंसशियल एक्सपर्ट की सलाह लें। परिजनों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। मुश्किलों से परेशान होने के बजाएं समाधान निकालने की कोशिश करें।

मूलांक 4 : कड़ी मेहनत और लगन के साथ किए गए कार्यों के मनचाहे परिणाम मिलेंगे। हालांकि, कॉन्फिडेंस की कमी महसूस हो सकती है। अज्ञात भय को लेकर मन परेशान रहेगा। पारिवारिक जीवन में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। खऱ्चों की अधिकता रहेगी। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में संतुलन बनाए रखें। कार्यों का ज्यादा दबाव न लें। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। जो लोग नए बिजनेस की शुरुआत करना चाहते हैं, उन्हें अभी थोड़ा इंतजार करना चाहिए।

मूलांक 5 : इस वीक मूलांक 5 वालों को प्रोफेशनल लाइफ में ग्रोथ के भरपूर अवसर मिलेंगे। हालांकि, धैर्य बनाए रखें। कार्यों में सफलता हासिल करने के लिए अपनी स्किल और टैलेंट का भरपूर इस्तेमाल करें। पर्याप्त मात्रा में नींद लें। इस सप्ताह विद्यार्थियों को एकाग्रता की कमी महसूस हो सकती है। आलस्य से बचें और कड़ी मेहनत करने से पीछे न हटें। पिता के स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित रहेगा। अपनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें और फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें।

मूलांक 6 : इस सप्ताह मूलांक 6 वालों का समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। किसी दिलचस्प व्यक्ति से मुलाकात होगी। नौकरी-कारोबार में बड़ों का सपोर्ट मिलेगा। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। धन आगमन के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। विद्यार्थियों को परीक्षाओं में अच्छे परिणाम मिलेंगे। यह सप्ताह नए कार्यों की शुरुआत के लिए बेहद शुभ है। कुछ जातकों को काम के सिलसिले में विदेश यात्रा करना पड़ सकता है।

मूलांक 7 : प्रोफेशनल लाइफ में भाग्य साथ देगा। धन का आवक बढ़ेगा, लेकिन रिश्तों में गलतफहमियों के चलते मनमुटाव बढ़ सकता है। परिजनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। पारिवारिक दिक्कतों को सुलझाने की कोशिश करें। विद्यार्थियों को सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करने से पीछे नहीं हटना चाहिए। नई स्किल सीखें। अपने लक्ष्यों पर फोकस करें। इससे आपको सभी कार्यों में अपार सफलता मिलेगी।

मूलांक 8 : धन का आवक बढ़ेगा। समाज में खूब मान-सम्मान मिलेगा। आय में वृद्धि के योग बनेंगे। कार्यों का तनाव कम होगा। हालांकि, रिश्तों में मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए नए प्रयास करें। कड़ी मेहनत करें और मुश्किलों से न घबराएं और करियर से जुड़े फैसले शांत दिमाग से लें। इस वीक आपको धन से जुड़ी सभी दिक्कतों से छुटकारा मिल सकता है।

मूलांक 9 : सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। असफलता से न घबराएं। धैर्य बनाए रखें और लगातार कड़ी मेहनत करते रहें। आपको कामयाबी जरूर मिलेगी। इस वीक ऑफिस में कार्यों की अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिलेंगी। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए विदेश जाने का अवसर मिल सकता है। शत्रुओं से थोड़ी डिस्टर्बेंस बढ़ सकती है। ऑफिस में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें और अपने करियर गोल्स पर फोकस करें।

Next Story