भारत

अंक ज्योतिष, 1 मार्च 2024

Nilmani Pal
1 March 2024 12:48 AM GMT
अंक ज्योतिष, 1 मार्च 2024
x

मूलांक 1 : आज मूलांक 1 के जातक पार्टनर के साथ रोमांटिक डिनर का प्लान बना सकते हैं। कुछ जातकों को कड़ी मेहनत के बाद कार्यों में बड़ी कामयाबी मिलेगी। आज धन से जुड़े फैसले बड़ी समझदारी से लें। घर में धार्मिक कार्यों का आयोजन संभव है। परिजनों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। लंबे समय से रुके हुए कार्य सफल होंगे। सुख-सुविधाओं में जीवन गुजारेंगे।

मूलांक 2 : मूलांक 2 वाले आज आर्थिक मामलों में भाग्यशाली बने रहेंगे। धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे। प्रोफेशनल लाइफ में तरक्की के भरपूर अवसर मिलेंगे। कुछ जातकों को नई जॉब का ऑफर मिल सकता है। धन का आवक बढ़ेगा। शासन-सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। सरकारी कार्य बिना किसी परेशानी के संपन्न होंगे। फैमिली की तरफ से शुभ समाचार मिलेंगे। घर-परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा।

मूलांक 3 : आज मूलांक 3 वालों की ऑफिस में परफॉर्मेंस शानदार रहेगी। नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है। कार्यों के अच्छे परिणाम मिलेंगे। पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी। धन आगमन के नए मार्ग बनेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। परिजनों के स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित रह सकता है।

मूलांक 4 : आज का दिन मूलांक 4 वालों के बेहद शुभ रहेगा। आय में वृद्धि के नए अवसर मिलेंगे। सोच-समझकर किए गए निवेशों से धन लाभ होगा। हर क्षेत्र में मनचाही सफलता मिलेगी। धन के मामले में होशियासी से लिए गए फैसले लाभकारी साबित होंगे। शादी-विवाह तय हो सकता है। परिजनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। पारिवारिक जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आएगी।

मूलांक 5 : सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नए प्रोजेक्ट को लेकर जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज शुभ समाचार मिल सकता है। घर में मेहमानों के आगमन से खुशनुमा माहौल होगा। आज आपकी दोस्तों से मुलाकात संभव है। जिससे मन प्रसन्न रहेगा। यह आय के नए साधनों से धन अर्जित करने का शुभ समय है।

मूलांक 6 : मूलांक 6 के जातकों का आज भाग्य साथ देगा। प्रोफेशनल लाइफ में अपार सफलता मिलेगी। रिश्तों की नई शुरुआत होगी। लव लाइफ में प्यार और रोमांस भरपूर होगा। आज खर्चों की अधिकता से मन परेशान रहेगा। अपने खर्च करने की आदतों पर नजर रखें। नया फाइनेंसशियल प्लान बनाएं। कुछ लोगों को आज करियर से जुड़े शुभ समाचार मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशी और उत्साह का माहौल होगा।

मूलांक 7 : आज मूलांक 7 वालों को ऑफिस में उच्चाधिकारियों का सपोर्ट मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन या अप्रेजल के चांसेस बढ़ेंगे। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहने वाला है। बिजनेसमेन को व्यापार में बढ़ोत्तरी के नए अवसर मिलेंगे। परिजनों के साथ धार्मिक स्थल पर घूमने जा सकते हैं।

मूलांक 8 : रिश्तों में आपसी समझ और तालमेस बेहतर होगा। लक्ष्यों को हासिल करने में कठिनाईयां आएंगी, लेकिन धैर्य बनाए रखें और कड़ी मेहनत करने से पीछे न हटें। आपको सफलता जरूर मिलेगी। आज रिश्तों में असहमति के चलते डिस्टर्बेंस बढ़ सकती है। बातचीत के जरिए लव लाइफ की दिक्कतों को सुलझाने की कोशिश करें और साथी से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें।

मूलांक 9 : मूलांक 9 वालों को जीवन में नई चुनौतियों के लिए तैयार रहना चाहिए। प्रोफेशनल लाइफ में बड़े फैसले लेने होंगे। कड़ी मेहनत और लगन के साथ किए गए कार्यों में धीरे-धीरे अच्छे रिजल्ट्स मिलने लगेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। बातचीत के जरिए रिलेशनशिप की परेशानियों को दूर करने की कोशिश करें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

Next Story