भारत

Ank jyotish: अंक ज्योतिष, 25 जून 2024

Nilmani Pal
25 Jun 2024 12:43 AM GMT
Ank jyotish: अंक ज्योतिष, 25 जून 2024
x

मूलांक 1- मूलांक 1 वालों को आज पैसों कोई परेशानी नहीं आएगी। कार्यस्थल पर कंट्रोल से बाहर जा रहे मामलों की जिम्मेदारी लेने से आप काफी हद तक नियंत्रण में रहेंगे। आपको परिवार के किसी सदस्य से आमने-सामने मिलने में कठिनाई हो सकती है। यात्रा मज़ेदार रहेगी।

मूलांक 2- आज मूलांक 2 वाले घूमने-फिरने के लिए समय निकालें। रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े लोगों के लिए अच्छा दिन आने की उम्मीद है। आपके कार्यों की उच्चाधिकारी द्वारा प्रशंसा की जाएगी। नए अवसर आपके दरवाजे पर दस्तक दे सकते हैं।

मूलांक 3- आज मूलांक 3 वाले लोग व्यावसायिक तौर पर आप एक संतोषजनक दिन की उम्मीद कर सकते हैं। जो लोग किसी परीक्षा या प्रतियोगिता में शामिल हो रहे हैं वे अपने समय का अच्छे से मैनेजमेंट करेंगे। खर्चों पर नियंत्रण रखना पड़ सकता है।

मूलांक 4- मूलांक 4 वाले लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। परीक्षा या प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्रों के लिए यह एक अनुकूल दिन है। कुछ नया शुरू करने की उम्मीद रखने वालों के लिए वित्तीय संसाधन उपलब्ध होंगे। कार्यस्थल पर चीजें प्लानिंग के मुताबिक और बिना किसी रुकावट के चलेंगी।

मूलांक 5- नौकरी-पेशा करने वाले जातकों को आज बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं। पिछला निवेश आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार लाने वाला है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आपमें से कुछ लोगों के पास जल्द ही एक घर होने की संभावना है।

मूलांक 6- आज मूलांक 6 वालों को कार्यस्थल पर तारीफ मिल सकती है। नौकरी में तरक्की मिल सकती है। उच्चाधिकारी आपके काम की प्रशंसा करेंगे। आप फिजूलखर्ची पर रोक लगाने में सफल होंगे। संपत्ति में निवेश के लिए यह समय अनुकूल रहने वाला है।

मूलांक 7- आज मूलांक 7 वालों को कार्यस्थल पर उनके काम की सराहना हो सकती है। नौकरी-पेशा करने वाले जातक तरक्की पा सकते हैं। आर्थिक रूप से आप मजबूत स्थिति में रहेंगे। आपकी देखरेख में घर में कोई बदलाव जल्द ही शुरू हो सकता है। शैक्षणिक मोर्चे पर कुछ लोगों के लिए अच्छी खबर इंतजार कर रही है।

मूलांक 8- आज मूलांक 8 वालों की कोई चाहत पूरी हो सकती है। कार्यस्थल पर अतीत में किए गए किसी काम का अब सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। करियर में उन्नति के नए मार्ग खुल सकते हैं। परिवार में खुशियों का आगमन होगा।

मूलांक 9- मूलांक 9 वालों के लिए अतीत में किए गए कुछ निवेश अच्छे रिटर्न देने के लिए मैच्योर हो सकते हैं। आप वैवाहिक जीवन का आनंद ले सकते हैं। रोजी-रोजगार में तरक्की कर सकते हैं। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है।

Next Story