भारत

Ank Jyotish: अंक ज्योतिष, 16 जून 2024

Nilmani Pal
16 Jun 2024 12:36 AM GMT
Ank Jyotish: अंक ज्योतिष, 16 जून 2024
x

मूलांक- 1 वाले जातकों आज का आपका दिन काफी बिजी-बिजी रहने वाला है। काम के सिलसिले में क्लाइंट के ऑफिस के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। अपने पार्टनर का दिल न दुखाएं। धन के मामले में दिन ठीक-ठाक रहेगा। अपनी मेंटल हेल्थ पर ध्यान दें।

आज मूलांक-2 वाले लोगों का आज का दिन काफी शानदार रहने वाला है। पैसों के मामले आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापारियों को आज निवेश करने से बचना चाहिए। यात्रा के योग हैं। सेहत भी आपकी ठीक-ठाक रहने वाली है।

मूलांक 3 वाले जातकों को आज के दिन सेल्फ लव पर फोकस करना चाहिए। आपका दिन काफी पॉजिटिव रहने वाला है। अपनी इस पॉजिटिव एनर्जी को जरूरी काम में लगाएं। धन-लाभ के योग हैं लेकिन खर्च भी बढ़ सकता है। बाहर का खाना खाने से बचें।

आज का दिन मूलांक-4 वाले लोगों के लिए उतार-चढ़ाव से भरपूर रहने वाला है। जो लोग बिजनेस कर रहे हैं, उन्हें आज पैसों के मामले में किसी भी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहिए। महिलाओं को अपने ससुराल पक्ष से समस्याएं हो सकती हैं, जिसके बारे में बात करना जरूरी है।

मूलांक-5 वालों आज का आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। सिंगल लोगों की मुलाकात आज अपने क्रश से हो सकती है। सेहत के मामले में थोड़ी बहुत परेशानी आपको झेलनी पड़ेगी। खर्चे पर पकड़ बनाना बहुत जरूरी है। प्रोडक्टिविटी पर फोकस बढ़ाएं।

आज मूलांक-6 वालों का दिन काफी रोमांटिक साबित हो सकता है। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप वालों की मुलाकात अपने पार्टनर से हो सकती है। कुछ लोग पुराने रिश्ते में वापस जा सकते हैं। आज आपको बड़ा इन्वेस्टमेंट करने से बचना चाहिए। सेहत पर ध्यान दें।

मूलांक-7 वाले जातकों को आज के दिन सेहत से जुड़ी कोई गंभीर समस्या परेशान नहीं करेगी। लव के मामले में आज ही प्रॉब्लम्स को सॉल्व करें। करियर में आपको कुछ जरूरी टास्क मिल सकते हैं, जो आपकी क्रिएटिविटी दिखाने का मौका हैं।

आज का दिन मूलांक-8 वाले जातकों का उतार-चढ़ाव से भरपूर रहने वाला है। किसी दोस्त के साथ वाद-विवाद हो सकता है। रिलेशनशिप में छोटी-मोटी अनबन को आज सही सुलझा लें। धन आगमन होगा। काम का प्रेशर ज्यादा बढ़ सकता है।

मूलांक-9 वाले लोगों को आज अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में भाग्य आपके साथ है। पेट से जुड़ी छोटी-मोटी प्रॉब्लम हो सकती है। करियर की बात करें तो आपकी मेहनत जल्द ही रिजल्ट दिखने वाली है।


Next Story