भारत

Ank Jyotish: अंक ज्योतिष, 7 जुलाई 2024

Nilmani Pal
7 July 2024 12:41 AM GMT
Ank Jyotish: अंक ज्योतिष, 7 जुलाई 2024
x

आज का दिन मूलांक 1 वाले जातकों के लिए बेहद खास साबित हो सकता है। करियर में कुछ नई जिम्मेदारियां आपको मैनेजमेंट द्वारा दी जा सकती हैं। लव के मामले में बदलावों को अपनाएं। अपने पार्टनर के साथ कुछ टाइम स्पेंड करना आपके लिए अच्छा रहेगा। अपनी हेल्थ पर ध्यान जरूर रखें।

मूलांक 2 वाले जातकों का आज का दिन बेहद दिलचस्प रहने वाला है। किसी पुराने इन्वेस्टमेंट से आपको अच्छा प्रॉफिट मिल सकता है। बिजनेस करने वाले लोगों के लिए आज नई पार्टनरशिप के लिए दिन बेहद शुभ माना जा रहा है। कुछ क्लाइंट्स आज नाराज हो सकते हैं और आपको प्रोजेक्ट पर दोबारा काम करना भी पड़ सकता है।

आज का मूलांक 3 वालों का दिन उतार-चढ़ाव से भरपूर रहने वाला है। काम के सिलसिले में आपको फटकार भी पड़ सकती है। आपके लिए बेहतर यही रहेगा की डेडलाइन के भीतर ही सारा काम आप पूरा कर लें। बहुत ज्यादा तनाव न लें। इससे सेहत बिगड़ सकती है। खुद के लिए भी टाइम निकालना बेहद जरूरी है।

आज मूलांक 4 वालों का दिन सरप्राइज से भरपूर रहने वाला है। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप वालों को उनका पार्टनर सरप्राइज दे सकता है। करियर के मामले में आपको अपनी प्रोडक्टिविटी बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए। आज इन्वेस्टमेंट करने के लिए दिन शुभ नहीं रहने वाला है। बाहर के खाने से परहेज करें।

मूलांक 5 वालों का आज का दिन कई बदलावों से भरपूर रहने वाला है। नौकरी हो, प्यार का मामला हो, फाइनेंशियल सिचुएशन हो, या आपकी सेहत हो, जीवन में हंसी-खुशी बदलावों को अपनाएं। कुछ लोगों को अपने काम के लिए क्लाइंट से तारीफ हासिल होगी। बॉडी को हाइड्रेटेड रखें।

मूलांक 6 वालों का आज का दिन बेहद रोमांटिक साबित हो सकता है। कपल्स एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बताएंगे। वहीं, सिंगल्स को उनके क्रश का आज पॉजिटिव फीडबैक भी मिल सकता है। पैसे के मामले में दिन बेहद शुभ नहीं है। आज आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल रखने की सलाह दी जाती है।

आज के दिन मूलांक 7 वाले जातक पैसों के मामले में बेहद भाग्यशाली रहने वाले हैं। पार्टनरशिप या किसी प्रोजेक्ट से भारी मात्रा में धन लाभ हो सकता है। स्टूडेंट्स के लिए दिन बहुत शुभ माना जा रहा है। कुछ लोगों का एग्जाम भी क्लियर हो सकता है। करियर में नई पोजीशन पाने के लिए आपको मेहनत करनी होगी।

मूलांक 8 वालों का आज का दिन थोड़ा हलचल भरा साबित हो सकता है। आज पैसों का खर्च काफी बढ़ सकता है, जिससे आप थोड़ा स्ट्रेसफुल महसूस कर सकते हैं। आज आपके लिए इन्वेस्टमेंट करना शुभ नहीं माना जा रहा है। पॉजिटिव सोच बनाए रखें। हेल्दी डाइट का सेवन करें और खुद का ख्याल रखें।

मूलांक 9 वाले जातक आज का दिन फैमिली के साथ बेहतरीन मोमेंट्स बनाने में बिताएंगे। किसी पुराने दोस्त से आपकी मुलाकात हो सकती है। काफी एनर्जेटिक फील करेंगे। अपनी इस एनर्जी का सही जगह इस्तेमाल करें। आपकी फाइनेंशियल सिचुएशन पहले से बेटर रहेगी। आज ड्राइव करते समय सावधानी बरतें।

Next Story