भारत

अंक ज्योतिष, 4 जनवरी 2023

Nilmani Pal
4 Jan 2023 12:38 AM GMT
अंक ज्योतिष, 4 जनवरी 2023
x

अंक- 1

घर से बाहर निकलने के लिए समय निकालें और अपने विचारों के साथ कहीं शांति से रहें। आप अपने उद्देश्य के बारे में अच्छे से जानते हैं और आपको पता है कि इसके लिए कड़ी मेहनत विकल्प नहीं बल्कि जरूरत हैं।

शुभ अंक -12

शुभ रंग -पीला

अंक- 2

आज का यह दिन आपके लिए बेहद भाग्यशाली सिद्ध होने वाला है। आज का दिन नए अवसर आपका इंतजार कर रहे हैं। यात्रा के भी योग है। खुद पर विश्वास रखें और अपने दिमाग के रचनात्मक विचारों को शेयर करें।

शुभ अंक -15

शुभ रंग - हरा

अंक- 3

आज आपको धन और प्रसिद्धि मिलेगी। आपको जो मिल रहा है आप सच में इसके लायक हैं। जीवन के प्रति आपका रवैया यह तय करता है कि आप भविष्य में क्या बनेंगे तो हमेशा सकारात्मक रवैया ही रखें।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- लाल

अंक- 4

आपका पारिवारिक समय अभी समृद्ध है। आप उदास महसूस कर रहे हैं और दूसरों के साथ भोजन और अन्य सामान शेयर करने के लिए तैयार हैं। अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करके या कोई शो देखकर अपने कला के प्रति प्यार को संतुष्ट करें।

शुभ अंक - 11

शुभ रंग - हरा

अंक- 5

उम्मीद और आत्मविश्वास के बिना कुछ भी हासिल नहीं किया जा सकता और इस समय आपके पास दोनों ही हैं, बस एक नयी शुरुआत करें। आज आप आशावाद और सकारात्मकता से भरे हुए हैं।

शुभ अंक -12

शुभ रंग- नारंगी

अंक- 6

नई परियोजनाओं या संबंधों की शुरुआत हो सकती है। अपना दर्जा बढ़ाने के लिए आप स्वयं का आकलन भी कर सकते हैं। आज अनुचित जोखिम न लें क्योंकि इसके लिए अभी समय अनुकूल नहीं है।

शुभ अंक-14

शुभ रंग- भूरा

अंक- 7

घर की मरम्मत या नवीनीकरण पर भी सोच समझकर धन खर्चें। लम्बे समय तक कड़ी मेहनत करने के बाद आप अब खाली समय के अधिकारी हैं। मज़ा करें किंतु खास पैसों को लेकर सावधान रहें।

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- नीला

अंक- 8

परिवार के साथ अपनी रचनात्मकता साझा करें। शांत रह कर आप आज पूरा का लाभ उठा सकते है। आपके अंदर का बढ़ा हुआ आत्मविश्वास सफलता दिलाएगा।

शुभ अंक-25

शुभ रंग- लेमन

अंक- 9

आपका दिमाग किसी नुकसान के इर्द-गिर्द घूम रहा है। अभी आप कुछ आध्यात्मिक उत्तरों की खोज कर रहे हैं। दूसरों से खासकर अपने साथी से अपनी चिंताओं को शेयर करें।

शुभ अंक -5

शुभ रंग -सफेद

Nilmani Pal

Nilmani Pal

    Next Story