भारत

अंक ज्योतिष, 2 जनवरी 2023

Nilmani Pal
2 Jan 2023 12:34 AM GMT
अंक  ज्योतिष, 2 जनवरी 2023
x

मूलांक 1

जिन जातकों का मूलांक 1 है, उनको आज करियर में सफलता पाने के लिए लगातार मेहनत करने की जरूरत होगी। आपको सफल परिणाम मिल सकते हैं, लेकिन इन चीजों से आप संतुष्ट नहीं दिखेंगे। अपने माता-पिता के स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें।

मूलांक 2

जन्म तारीख के हिसाब से जिन लोगों का मूलांक 2 है, उनको पारिवारिक सदस्यों को पूरा सहयोग मिलेगा। आपका परिश्रम आपको नई पहचान दिलाने में मदद कर सकता है। आपको नई जगह जाने और कुछ नया करने का भी अवसर भी मिल सकता है।

मूलांक 3

जन्म तारीख के हिसाब से जिन लोगों का मूलांक 3 है, उनकी दिन की शुरुआत में बेहतर परिणाम मिलेंगे और काम के प्रति मेहनत और लगन आपके सीनियर्स को दिखाई देगी। ऑफिस में आपके सफल कार्यों को सराहा जा सकता है। भाई-बहनों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे।

मूलांक 4

जन्म तारीख के हिसाब से जिन लोगों का मूलांक 4 है, वे आज सुबह से ही कार्यों को लेकर भाग दौड़ में रहेंगे। घरेलू जीवन में छोटी-मोटी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, इसके बावजूद आपको भाई-बहनों का साथ राहत देने वाला होगा। अपने स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें।

मूलांक 5

जन्म तारीख के हिसाब से जिन लोगों का मूलांक 5 है, उनकी लव लाइफ में आज किसी बात पर विवाद हो सकता है। आज के दिन आर्थिक स्थिति मजबूत होगी इसलिए जरूरी है कि आर्थिक मामलों में सावधानी से कदम बढ़ाएंगे तो इस परिस्थिति से बचकर निकल सकते हैं।

मूलांक 6

जन्म तारीख के हिसाब से जिन लोगों का मूलांक 6 है, वे कार्यक्षेत्र में सहयोगियों के साथ नई योजना पर काम करेंगे। कोई मित्र या सहयोगी आपके लिए परेशानी का संकेत दे सकता है। इस समय आपको आर्थिक क्षेत्र में कोई बड़ा लाभ मिल सकता है, आमदनी में वृद्धि हो सकती है।

मूलांक 7

जन्म तारीख के हिसाब से जिन लोगों का मूलांक 7 है, वे माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। कारोबार में आज का दिन व्यस्तता वाला हो सकता है। मुनाफ़ा होगा लेकिन खर्चों की अधिकता से परेशानी हो सकती है। आप अपने भविष्य के लिए आर्थिक योजनाएं तैयार कर सकते हैं।

मूलांक 8

जन्म तारीख के हिसाब से जिन लोगों का मूलांक 8 है, वे आज आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे और कुछ योजनाएं भी बनाएंगे। आपको आज के दिन दोस्तों का साथ मस्ती का टाइम भी मिलेगा। इस समय काम को लेकर आप कुछ निश्चित से दिखाई दे सकते हैं।

मूलांक 9

जन्म तारीख के हिसाब से जिन लोगों का मूलांक 9 है, उनके घर में कोई कार्यक्रम हो सकता है, जिसकी वजह से पूरे दिन व्यस्त रहेंगे। आपके लिए पैसों को जोड़ने की कोशिश होनी जरूरी है क्योंकि आपके खर्चों पर नजर डालें तो खर्चों में वृद्धि हो सकती है। कई चीजों में आपका धन व्यर्थ भी खर्च हो सकता है।

Nilmani Pal

Nilmani Pal

    Next Story