Top News

अंक ज्योतिष, 13 फरवरी 2024

12 Feb 2024 7:18 PM GMT
अंक ज्योतिष, 13 फरवरी 2024
x

मूलांक एक वालों के लिए दिन अच्छा है। इस अंक के लोगों को रिलेशनशिप को बचाकर रखना है, आपको ऐसा महसूस हो कि आप अलग हो रहे हैं। लेकिन चिंता न करें, इन चुनौतियों से निपटने के तरीके मौजूद हैं। परिवार मे मंगलकार्य होंगे। मूलांक 2 वालों के लिए दिन नॉर्मल है। पिछले रिर्टन से …

मूलांक एक वालों के लिए दिन अच्छा है। इस अंक के लोगों को रिलेशनशिप को बचाकर रखना है, आपको ऐसा महसूस हो कि आप अलग हो रहे हैं। लेकिन चिंता न करें, इन चुनौतियों से निपटने के तरीके मौजूद हैं। परिवार मे मंगलकार्य होंगे।

मूलांक 2 वालों के लिए दिन नॉर्मल है। पिछले रिर्टन से पैसा आ रहा है, लेकिन सभी चीजों को अच्छे से समझकर आपको करना होगा। इसलिए कोशिश करें कि पैसों से जुड़ा कोई भी काम देखपरख कर करें।

मूलांक-3 वालों के लिए आपके पास जो कुछ है या आप जीवन में जिस स्थिति में हैं, उससे आप स्वयं को असंतुष्ट महसूस कर सकते हैं। अगर दूसरों से तुलना करते हुए पाएंगे, तो परेशान रहेंगे। कीं घूमने का प्लान बन सकता है।

मूलांक 4 वालों को कुछ कड़े कदमों को उठाना होगा। जिस व्यक्ति के साथ आपको समस्या हो रही है, उससे बात करने की कोशिश करें। इस मूलांक के लोगों को भविष्य की योजनाओं पर बात कर लेनी चाहिए।

मूलांक-5 वालों के लिए समय उत्तम है। शादी-विवाह की बात तय हो सकती है। कोशिश करें कि अपने मन की बात किसी से कह डालें, इससे आपका मन हल्का महसूस करेगा। कुल मिलाकर आर्थिक स्थिति में कोई समस्या नहीं है।

मूलांक-7 वालों की हेल्थ उत्तम है। आर्थिक रूप से आप अपनी स्थिति में सुधार करने में सफल रहेंगे। आपको किसी प्रोजेक्ट या असाइनमेंट के लिए नॉमिनेट किया जा सकता है।शैक्षणिक मोर्चे पर आप उम्मीद से कहीं अधिक हासिल करने में सफल रहेंगे।

मूलांक8 वालों के लिए परिवार के किसी इंसान के कारण,आपको बाद में पछताना पड़ सकता है। लंबी दूरी की यात्रा करने वालों को परेसानी होगी। प्रोफेनल लाइफ में वो सब कुछ मिलेगा, जो आप मांग रहे थे। किसी पारिवारिक समारोह में भाग लेना थका देगा।

मूलांक-9 वालों को वर्कआउट को अपनी डेली लाइफ का हिस्सा बनाना चाहिए।वाद-विवाद से दूर रहें, खासकर यात्रा के दौरान। शैक्षणिक मोर्चे पर आप अपने उद्देश्य को सबसे मजबूती से बढ़ावा देने में सक्षम होंगे।

    Next Story