Top News

अंक ज्योतिष, 5 दिसंबर 2023

Nilmani Pal
5 Dec 2023 12:45 AM GMT
अंक ज्योतिष, 5 दिसंबर 2023
x

मूलांक-1: आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में उन्नति के अवसर सामने आ सकते हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। मेहनत से किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। एकाग्रता से कार्य करें। व्यय की अधिकता रहेगी। व्यापार में प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। परिवार का सहयोग मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिवार के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा।

मूलांक-2: आज आप सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। उन्नति के अवसर सामने आएंगे। व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। खानपान पर नियंत्रण रखें।

मूलांक-3: आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी से कार्य करें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। कार्यक्षेत्र में नई परेशानियां सामने आ सकती हैं। व्यापार में हानि हो सकती है। भावुकता में आकर निर्णय न लें। परिवार का सहयोग मिलेगा। गले के रोग आपको परेशान कर सकते हैं।

मूलांक-4: आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। निवेश करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। विवादों की स्थिति से दूर रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक-5: आज का दिन थोड़ा कठिन महसूस हो सकता है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। जोखिमभरे कार्यों से बचें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। धैर्य के साथ कार्य करें। किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही मिलेंगे। हानि भी हो सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक-6: आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। मन में किसी बात को लेकर चिंता बनी रहेगी। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। व्यय की अधिकता रहेगी। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे, लेकिन व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। तनाव हावी हो सकता है। महत्वपूर्ण मामलों में भावुकता में आकर निर्णय न लें। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है।

मूलांक-7: आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। रचनात्मक कार्यों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। व्यय की अधिकता रहेगी। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। भावुकता में आकर निर्णय न लें। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक-8: आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में उन्नति के अवसर मिलेंगे। मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। पहले से चली आ रहीं बाधाएं दूर होंगी। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। व्यय की अधिकता रहेगी। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक-9: आज आपका दिन शुभ माना जा रहा है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। पहले से अटके हुए कार्य बन सकेंगे। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। मेहनत से किए गए कार्यों के शुभ परिणाम सामने आएंगे। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। परिवार के साथ कहीं यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

Next Story