Top News

अंक ज्योतिष, 12 दिसंबर 2023

Nilmani Pal
12 Dec 2023 1:10 AM GMT
अंक ज्योतिष, 12 दिसंबर 2023
x

मूलांक-1-आज आपको कार्यक्षेत्र में तरक्की के नए अवसर मिलेंगे। पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। क्रोध पर काबू रखें। धैर्य बनाए रखें। वाद-विवाद से बचें। पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। बच्चों के सेहत पर ध्यान दें। विदेश में पढ़ाई करने के इच्छुक विद्यार्थियों को अच्छी खबर मिल सकती है।

मूलांक-2-आज आपको थोड़ी नेगेटिविटी महसूस हो सकती है। अपने इमोशन्स पर नियंत्रण रखें। जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें। इससे रिश्तों में कड़वाहट बढ़ सकती है। माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यापार में धन लाभ होगा। फैमिली और फ्रेंड्स के साथ टाइम स्पेंड करें, इससे तनाव कम होगा। आज लंबे समय से अटके हुए कार्य सफल होंगे और धन आगमन के नए मार्ग बनेंगे।

मूलांक-3-आज आपका दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। कार्यस्थल पर प्रमोशन के अवसर मिलेंगे। मन को शांति मिलेगी। रिश्तों में सुधार आएगी। प्रेम-संबंधों में मिठास बढ़ेगा। करियर में सफलता मिलेगी। कार्यों में आ रही बाधाओं को दूर करने में सहकर्मियों का सपोर्ट मिलेगा। आय के नए साधनों से धन लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।

मूलांक-4-आज मूलांक 6 के जातकों को अपने करियर गोल्स पर फोकस करना चाहिए। जीवन में नए सकारात्मक बदलाव आएंगे। मेंटल हेल्थ पर ध्यान दें। अपने करीबी दोस्तों से अपने प्रॉब्लम्स को शेयर करें। इससे स्ट्रेस लेवल कम होगा। कार्यों की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। अपने परफॉर्मेंस पर ध्यान दें। इससे करियर में ग्रोथ के सुनहरे अवसर मिलेंगे।

मूलांक-5-आज आपका दिन सामान्य रहेगा। फैमिली का सपोर्ट मिलेगा। कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यापार में धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। कड़ी मेहनत का फल मिलेगा और हर काम में सफलता हासिल होगी।

मूलांक-6-आत्मविश्वास और उत्साह की कमी नहीं रहेगी। घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है। समाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सोच-समझकर स्टॉक मार्केट या रियल एस्टेट में निवेश कर सकते हैं। इससे आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। विरोधियों पर जीत हासिल होगी। मन शांत रहेगा। फैमिली के साथ अच्छा टाइम स्पेंड करेंगे।

मूलांक-7-नए दोस्त बनेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। अपने परिजनों का ख्याल रखें। कार्यों की चुनौतियों को दूर करने के लिए बड़ों की सलाह लें। इससे आपको करियर में नई उपलब्धियां प्राप्त होंगी। अपने बच्चों के सेहत पर ध्यान दें। प्रोफेशनल लाइफ में सबकुछ अच्छा रहेगा। आपकी परफॉर्मेंस से बॉस इंप्रेस होंगे। नौकरी में प्रमोशन के अवसर मिलेंगे। मैरिड लाइफ में खुशियां आएंगी।

मूलांक-8-आज का दिन आपके लिए बहुत लकी रहेगा। नौकरी-बिजनेस में तरक्की के अवसर मिलेंगे। नए दोस्त बनेंगे। फैमिली का सपोर्ट मिलेगा। कार्यों की चुनौतियों को पार करने में सक्षम होंगे। ऑफिस में अपने ओपिनियन को शेयर करने में संकोच ना करें। आपके सुझाव बहुत मददगार साबित होंगे। आज आप नए व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं।

मूलांक-9- आज आप बहुत कॉन्फिडेंट रहेंगे। कार्यों के पॉजिटिव रिजल्ट्स मिलेंगे। अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। परिजनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। दोस्तों और रिश्तेदारों से मुलाकात संभव है। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में संतुलन बनाए रखें। करियर में कई बड़े बदलाव आएंगे। जॉब चेंज करने का अवसर मिल सकता है।

Next Story