Top News

अंक ज्योतिष, 11 दिसंबर 2023

Nilmani Pal
11 Dec 2023 12:47 AM GMT
अंक ज्योतिष, 11 दिसंबर 2023
x

मूलांक 1 : आज मूलांक 1 के जातकों का दिन काफी मिला जुला असर देने वाला रहेगा। साथी से अनबन हो सकती है। खर्चों की अधिकता से मन परेशान रह सकता है। नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिलेगी, लेकिन कार्यों के दबाव से तनाव भी महसूस हो सकता है। व्यापार में बढ़ोत्तरी के अवसर मिलेंगे। शांत दिमाग से फैसले लें और अपने भावनाओं पर नियंत्रण रखें।

मूलांक 2 : आज मूलांक 2 के जातकों को सभी कार्यों में भाग्य साथ देगा। नौकरी और कारोबार में तरक्की के योग बनेंगे। करियर में आ रही बाधाएं दूर होंगी और सफलता की राह आसान होगी। क्रोध पर काबू रखें। इससे रिश्तों में दूरियां बढ़ सकती है। आय के नए साधनों से धन लाभ होगा। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ होगी।

मूलांक 3 : मूलांक 3 के लोगों का आज का दिन काफी उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। ऑफिस में अपने काम पर फोकस करें। बिना कारण वाद-विवाद से बचें। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, लेकिन धन से जुड़े फैसले के लिए आर्थिक सलाहकार की मदद जरूर लें। इससे धन-दौलत में वृद्धि होगी। आज आपको परिजनों का सपोर्ट मिलेगा और घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।

मूलांक 4 : आज मूलांक 4 के जातकों का दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। आय के नए साधनों से धन लाभ होगा, लेकिन जल्दबाजी में लिए गए आर्थिक फैसलों से धन का नुकसान भी हो सकता है। उच्चाधिकारियों के सपोर्ट से तरक्की के कई अवसर मिलेंगे। रिश्तों में सुधार आएगा। वैवाहिक जीवन की परेशानियों से मुक्ति मिलेगी और जीवन में खुशहाली का माहौल रहेगा।

मूलांक 5 : आज मूलांक 5 वालों का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में शांत दिमाग से फैसले लें। भावुकता में आकर लिए गए निर्णयों से नुकसान सहना पड़ सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं। कारोबार में वृद्धि के अवसर मिलेंगे। नेगेटिविटी को खुद पर हावी ना होने दें। आज पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है। अपने वाणी पर संयम रखें और ऐसे शब्दों का इस्तेमाल ना करें, जिससे दूसरों के मन को ठेस पहुंचे।

मूलांक 6 : आज मूलांक 6 के लोगों का काफी बिजी शेड्यूल रहेगा। ऑफिस में कार्यों की जिम्मेदारियां बढ़ सकती है। जिससे आपको थोड़ा तनाव महसूस हो सकता है। हालांकि, इससे नौकरी में प्रमोशन के अवसर मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। आज प्रेम-संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी और वैवाहिक जीवन में खुशनुमा माहौल रहेगा।

मूलांक 7 : आज मूलांक 7 के जीवन में ऊर्जा और उत्साह की कमी नहीं होगी। कार्यक्षेत्र में मनचाही सफलता मिलेगा। धार्मिक कार्यों में शामिल होंगे। कार्यों की प्रशंसा होगी। लंबे समय से चली आ रही दिक्कतों से छुटकारा मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में जीत हासिल होगी। बहस करने से बचें। सकारात्मक रहें और अपने परिजनों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मूलांक 8 : आज आपका दिन सामान्य रहेगा। मित्रों के सहयोग से कार्यों की बाधाएं दूर होंगी और आय के नए साधन बनेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। मूलांक 8 के जातकों के आज खर्चे बढ़ सकते हैं। इसलिए जल्दबाजी में कोई आर्थिक फैसला ना लें। नए कार्यों की शुरुआत करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें।

मूलांक 9 : आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। ऑफिस में कार्यों की चुनौतियों बढ़ेंगी। शत्रु एक्टिव नजर आएंगे। जिससे डिस्टर्बेंस बढ़ सकती है। हालांकि, अपने लक्ष्यों पर फोकस करें। बहस करने से बचें। अपने परिजनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। काम का ज्यादा स्ट्रेस ना लें। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी और पुराने निवेशों से धन लाभ होगा, लेकिन खर्चों की अधिकता भी रहेगी।

Next Story