Top News

अंक ज्योतिष, 1 दिसंबर 2023

Nilmani Pal
1 Dec 2023 12:32 AM GMT
अंक ज्योतिष, 1 दिसंबर 2023
x

मूलांक 1- मूलांक 1 वालों के लिए उपलब्धियों भरा दिन रहेगा। उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे। कार्यक्षेत्र और व्यापार में नई जिम्मेदारियां आपको मिल सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। अहंकार की भावना से दूर रहें। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है।

मूलांक 2- मूलांक 2 वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण अनुकूल रहेगा। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। परिवार में किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक 3- मूलांक 3 वालों को आज उतार- चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी से कार्य करें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही मिलेंगे। बदलाव के अवसर मिल सकते हैं। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।

मूलांक 4- मूलांक 4 वालों का दिन सामान्य रहेगा। आलस्य की अधिकता रहेगी। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण सामान्य रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे, लेकिन व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। मन में भविष्य को लेकर चिंता हावी हो सकती है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।

मूलांक 5- मूलांक 5 वाले कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी से कार्य करें। आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। विरोधियों से सावधान रहें। महत्वपूर्ण मामलों में निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। परिवार में अनबन हो सकती है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक 6- मूलांक 6 वालों का दिन उपलब्धियों से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग और अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। परिवार के साथ कहीं यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक 7- मूलांक 7 वाले आज कायक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। भविष्य को लेकर चिंता हावी हो सकती है। महत्वपूर्ण मामलों में सोच विचार कर निर्णय लें। कार्यक्षेत्र और व्याापार में नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। अपने व्यवहार में सौम्यता बनाए रखें। कार्यक्षेत्र और व्यापार में बदलाव हो सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक 8- मूलांक 8 वालों का दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में आपको लाभ मिलेगा। नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। संबंधों का लाभ मिलेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक 9- मूलांक 9 वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण अनुकूल कम ही रहेगा। एकाग्रता बनाए रखें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। शारीरिक थकान आप पर हावी हो सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।

Next Story