भारत

अंक ज्योतिष, 9 अप्रैल 2024

Nilmani Pal
9 April 2024 12:44 AM GMT
अंक ज्योतिष, 9 अप्रैल 2024
x

मूलांक 1 : मूलांक 1 वालों के जीवन में खुशनुमा माहौल होगा। ऑफिस में कार्यों की अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिलेंगी। चुनौतियों का आत्मविश्वास के साथ सामना करने में सक्षम होंगे। जीवन के हर पहलू में महत्वपूर्ण बदलाव आएंगे। उच्चाधिकारियों के आशीर्वाद से कार्यों की बाधाएं दूर होंगी। करियर में तरक्की के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे।

मूलांक 2 : आज मूलांक 2 वालों के व्यक्तित्व में निखार आएगा। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। ऑफिस में आपको मनचाहे प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिलेगा। आपके लीडरशिप स्किल और मल्टी-टास्किंग स्किल की प्रशंसा होगी। वैवाहिक जीवन में खुशनुमा माहौल होगा। व्यापार में धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे। शुभ दिन है।

मूलांक 3 : घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन संभव है। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में तरक्की के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। करियर-बिजनेस में उन्नति करेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। जीवन में नए महत्वपूर्ण बदलाव आएंगे। फैमिली और फ्रेंड्स का सपोर्ट मिलेगा। वाणी में मिठास आएगी। ऑफिस में आपकी परफॉर्मेंस शानदार रहेगी।

मूलांक 4 : आज आपको सभी कार्यों के मनचाहे परिणाम मिलेंगे। ऑफिस मीटिंग में आपके विचारों की प्रशंसा होगी। फैमिली और रिश्तेदारों का सपोर्ट मिलेगा। प्रोफेशनल लाइफ में खूब तरक्की करेंगे। अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नई फिटनेस एक्सरसाइज में शामिल हों। रोजाना योग और मेडिटेशन करें। इससे आपकी ओवर ऑल हेल्थ अच्छी रहेगी।

मूलांक 5 : आज का दिन बेहद शुभ रहने वाला है। प्रोफेशनल लाइफ में कार्यों की बाधाएं दूर होंगी। व्यापार में बढ़ोत्तरी के नए अवसर मिलेंगे। रिश्तों में सुधार आएगा। जीवनसाथी संग रिश्ता मजबूत और गहरा होगा। व्यापार में धन लाभ होगा। आय के नए स्त्रोतों से रुपए-पैसे आएंगे। ऑफिस में अपने काम पर फोकस करें। व्यर्थ के वाद-विवाद से दूर रहें।

मूलांक 6 : फैमिली और फ्रेंड्स के सपोर्ट से मुश्किलें दूर होंगी। जीवनसाथी का साथ मिलेगा।रिश्तों में प्यार और विश्वास बढ़ेगा। अपने इमोशन्स पर नियंत्रण रखें और भावुक होकर कोई फैसला न लें। अपने करियर गोल्स पर फोकस करें और सफलता प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहें।

मूलांक 7 : भावकुता पर नियंत्रण रखें। नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार रहें। पर्सनल लाइफ में भावनाओं में बहकर कोई फैसला न लें। अपने विचारों में स्पष्टता रखें। आज आपको कार्यों की अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धैर्य बनाएं रखें और क्रोध के अतिरेक से बचें।

मूलांक 8 : आज मूलांक 8 वालों को जीवन के हर क्षेत्र में मनचाही सफलता मिलेगी। करियर में उन्नति के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। अनुशासन और कड़ी मेहनत के साथ किए गए कार्यों में अपार सफलता मिलेगी। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। आज अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए ज्यादा फोकस करें।

मूलांक 9 : आज पारिवारिक जीवन में खुशनुमा माहौल रहेगा। प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए प्रेरित नजर आएंगे। काम के सिलसिले में यात्रा के योग बनेंगे। जीवन में ऊर्जा और आत्मविश्वास की कमी नहीं होगी। सभी चुनौतियों का सामना करने में सक्षम होंगे।

Next Story