भारत

अंक ज्योतिष, 8 अप्रैल 2024

Nilmani Pal
8 April 2024 12:39 AM GMT
अंक ज्योतिष, 8 अप्रैल 2024
x

मूलांक 1 वाले जातकों आज का दिन शानदार रहेगा। प्रेम संबंधी मुद्दों को सकारात्मक सोच के साथ सुलझाएं। ऑफिस में कोई बड़ी परेशानी नहीं रहेगी। आर्थिक रूप से आप समृद्ध हैं। आपका स्वास्थ्य आपको किसी भी तरह की परेशानी नहीं देगा।

आज का दिन मूलांक 2 वाले जातकों के लिए पॉजिटिव एनर्जी से भरपूर रहेगा। सभी मसले सुलझाकर रोमांटिक लाइफ बरकरार रखें। उत्पादकता का कोई बड़ा मुद्दा पेशेवर जीवन पर असर नहीं डालेगा। दूसरों की भावनाओं के प्रति आपको सेंसीटिव रहना चाहिए।

मूलांक 3 वाले आज उथल-पुथल भरे दिन का सामना करेंगे। प्रेम जीवन को बरकरार रखने के लिए सोल्यूशन पर फोकस करें। चुनौतियाँ आपको डराती नहीं हैं। ऑफिस में शांत रहें और सभी कार्य पूरे करें। आर्थिक रूप से भाग्यशाली होने के लिए हर विकल्प पर विचार करें।

आज मूलांक 4 वालों का दिन मिक्स्ड एनर्जी वाला रहेगा। आज मुश्किलों को मुस्कुराहट के साथ पार करें। प्यार का जश्न मनाएं और रोमांटिक संबंधों से अहंकार को दूर रखें। व्यावसायिक सफलता मिलने के योग हैं। समझदारी से वित्तीय डीसीजन लें क्योंकि आज पैसा खूब कमाएंगे।

मूलांक 5 वालों आज बदलावों भरे दिन के लिए रेडी रहें। अवसरों और व्यक्तिगत विकास पर अपना फोकस रखें। आज का दिन आपको पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों लेवल पर सोच-विचार करने के लिए मोटिवेट कर रहा है। विकास के अवसर मिलेंगे, जिससे आपको काफी अच्छा लाभ होगा।

आज का दिन मूलांक 6 वालों के लिए सरप्राइज से भरपूर रहेगा। करियर में ग्रोथ और बदलाव का एक महत्वपूर्ण समय है। आप चुनौतियों और रोमांचक अवसरों के मिश्रण का सामना कर सकते हैं। आज आपकी लीडरशिप स्किल को भी परखा जाएगा।

आज मूलांक 7 वालों को अप्रत्याशित बदलाव का अनुभव हो सकता है, जो समृद्धि और विकास का अवसर लाएगा। हेल्थ के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें। सर्वोत्तम परिणाम पाने के लिए परिवर्तन को खुली बांहों से स्वीकार करें।

मूलांक 8 वालों के लिए आज उत्साह आपकी सबसे बड़ी संपत्ति रहेगी। चुनौतियों को स्टेपिंग स्टोन में बदलना आप जानते हैं। लव के मामले में डेट पर जाना अच्छा रहेगा। इससे आपका बॉन्ड स्ट्रॉंग होगा। खुद को हेल्दी रखें। काम का प्रेशर ज्यादा न लें।

आज का दिन मूलांक 9 वालों के लिए प्रेम, करियर और वित्त में वृद्धि के पर्याप्त अवसरों का वादा करता है। आपको सेल्फ लव पर फोकस करने की सलह दी जाती है। अपनी मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाने पर फोकस करें। फिटनेस पर गौर फरमाएं। किसी भी तरह की बहस में आज न उलझें।


Next Story