भारत

अंक ज्योतिष, 2 अप्रैल 2024

Nilmani Pal
2 April 2024 12:47 AM GMT
अंक ज्योतिष, 2 अप्रैल 2024
x

मूलांक 1 : आज मूलांक 1 वालों को करियर में नई अचीवमेंट मिलेगी। पर्सनल इश्यूज को फ्रेंड्स से शेयर करने में संकोच न करें। इससे तनाव से मुक्ति मिलेगी। पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। जीवन के हर पहलू में की गई मेहनत सार्थक साबित होंगे। ऑफिस के कार्यों को ऑर्गनाइज ढंग से कंपलीट करें। व्यापार से जुड़े डिसीजन होशियारी से लें। फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करें। इससे मन प्रसन्न रहेगा।

मूलांक 2 : आज मूलांक 2 कार्यों के अच्छे परिणाम मिलेंगे। परिस्थतियां धीरे-धीरे अनुकूल होंगी। व्यावसायिक स्थिति सुदृढ़ होगी। रिश्तों में प्यार और विश्वास बढ़ेगा। हालांकि, रिलेशनशिप इश्यूज को समझदारी से हैंडल करें। आज व्यापार में बढ़ोत्तरी के भरपूर अवसर मिलेंगे। नौकरीपेशा वालों के प्रमोशन के चांसेस बढ़ेंगे।

मूलांक 3 : प्रोफेशन लाइफ में महत्वपूर्ण बदलाव आएंगे। कड़ी मेहनत और क्रिएटिविटी के साथ किए गए कार्यों में बड़ी कामयाबी मिलेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। ऑफिस टास्क को डेडलाइन से पहले कंपलीट करने की कोशिश करें। अपने लक्ष्यों पर फोकस करें। आज पारिवारिक जीवन में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। पार्टनर का सपोर्ट मिलेगा। रिश्तों में खुशहाली आएगी।

मूलांक 4 : मूलांक 4 वालों को प्रोफेशनल लाइफ में नई चुनौतियों के लिए तैयार रहना चाहिए। आज स्टूडेंट्स को एग्जाम में अच्छे मार्क्स मिलेंगे। दोस्तों की मदद से धन लाभ होगा। प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी। रिश्तों में आपसी समझ और तालमेल बेहतर होगा। ऑफिस परफॉर्मेंस शानदार रहेगी। कार्यों में मनचाही सफलता मिलेगी। जीवन में नए सकारात्मक बदलाव आएंगे।

मूलांक 5 : मूलांक 5 वालों के आज सभी सपने साकार होंगे। धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। बिजनेसमेन का काफी बिजी शेड्यूल रहेगा। करियर में तरक्की के नए अवसर मिलेंगे। चैलेंजिंग टास्क को हैंडल करने में सक्षम होंगे। ऑफिस में अच्छा परफॉर्म करेंगे। जिससे प्रमोशन या अप्रेजल के चांसेस बढ़ेंगे।

मूलांक 6 : आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। फैमिली और फ्रेंड्स के सपोर्ट से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। करियर से जुड़े शुभ समाचार मिलेंगे। परिवर्तनों को स्वीकार करने के लिए तैयार रहें। चुनौतियों का आत्मविश्वास के साथ सामना करें। आज रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। साथी संग रिश्ता मजबूत होगा।

मूलांक 7 : पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। हेल्दी लाइफस्टाइल मेंटेन करें। आज प्रोफेशनल लाइफ में कार्यों की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। ऑफिस में काफी बिजी शेड्यूल रहेगा।धैर्य बनाए रखें। चुनौतियों का आत्मविश्वास से सामना करें। कुछ जातकों के आज लंबे समय से रुके हुए कार्य सफल होंगे। रिलेशनशिप में साथी के प्रति ईमानदार रहें। सफलता प्राप्त करने के लिए निरंतर कड़े प्रयास करते हैं।

मूलांक 8 : आज मूलांक 8 वालों के जीवन में खुशियों भरे कई पल आएंगे। नई स्किल सीखें। आज ऑफिस में आपके मल्टीपल टॉस्किंग स्किल की प्रशंसा होगी। साथी से अपने इमोशन्स शेयर करने में संकोच न करें। लाइफ में नए अनुभव लेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। करियर से जुड़े कई बड़े फैसले लेंगे।

मूलांक 9 : आज मूलांक 9 वालों को ऑफिस में अपने टैलेंट का प्रदर्शन करने के लिए तैयार रहना चाहिए। करियर और बिजनेस में धन लाभ के कई अवसर मिलेंगे। अपने लक्ष्यों को साकार करने के लिए मोटिवेटेड नजर आएंगे। आज टीम के साथ मिलकर सभी टास्क हैंडल करें। ऑफिस मीटिंग में नए इनोवेटिव आइडियाज के साथ शामिल हों।

Next Story