भारत

अंक ज्योतिष, 19 अप्रैल 2024

Nilmani Pal
19 April 2024 12:40 AM GMT
अंक ज्योतिष, 19 अप्रैल 2024
x

मूलांक 1- आज मूलांक 1 वालों का पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको भाग्य का साथ कम ही मिलेगा। मन में किसी बात को लेकर चिंता का भाव रहेगा। धन लाभ के अवसर सामने आएं शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

मूलांक 2- आज मूलांक 2 वालों का मन अशांत रहेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। नई जिम्मेदारियां आपको सौंपी जा सकती हैं। किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। पारिवारिक समस्याओं पर ध्यान दें। अव्यवस्था रह सकती है।

मूलांक 3- आज मूलांक 3 वाले क्रोध से बचें। मन परेशान रहेगा। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। व्यर्थ के विवादों से दूर रहें। परिवार का सहयोग मिलेगा। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी। आय में कमी आ सकती है।

मूलांक 4- आज मूलांक 4 वालों का मन परेशान हो सकता है। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। खर्च ज्यादा होंगे। भावनाओं को वश में रखें। कारोबार की स्थिति पर ध्यान रखें। कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

मूलांक 5- आज मूलांक 5 वालों के लिए किसी भी नए काम की शुरुआत करना शुभ रहने वाला है। आप महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यवसाय में आप प्रभावी रहेंगे। हालांकि आज किसी भी प्रलोभन से बचें। ऊर्जा का स्तर बढ़ेगा। परिवार के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे।

मूलांक 6- आज मूलांक 6 वालों को कार्यों में सफलता हासिल होगी। बिजनेस में आप लगातार आगे बढ़ते रहेंगे। मित्र आपका साथ देंगे। आर्थिक पक्ष आम तौर पर बेहतर रहेगा। आप अपनी प्लानिंग्स में सफल होंगे। सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। पर्सनल मैटर्स में आप ज्यादा प्रभावी रहेंगे। कारोबार सामान्य रहेगा। परिवार और प्रियजनों की खुशियां बढ़ेंगी।

मूलांक 7- मूलांक 7 वालों को आज अपना टैलेंट दिखाने का मौका मिलेगा। लोग आपसे प्रभावित होंगे। आप सभी को आश्चर्यचकित कर सकते हैं। आप ऊर्जावान और एक्टिव रहेंगे। आज आपको परीक्षा और प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है। प्लानिंग्स पर ध्यान केंद्रित रखें। अति उत्साह से बचें।

मूलांक 8- आज मूलांक 8 वालों आपकी प्लानिंग्स को गति मिल सकती है। आशातीत सफलता मिलती रहेगी। आप काम के प्रति गंभीरता बनाए रखें। आपका व्यक्तित्व आकर्षक होगा। चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहें, आपको सफलता हासिल होगी। आप अपने सभी लक्ष्य पूरे करेंगे। अनुशासित रहें।

मूलांक 9- आज मूलांक 9 वालों का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। हालांकि अपनी दिनचर्या पर ध्यान दें। काम पर अपना फोकस बनाए रखें। प्रोफेशनल मामलों में स्पष्ट रहें। आप सीनियर्स के साथ काम करेंगे। आज आपको धैर्य से काम लेना चाहिए। आर्थिक मामलों में सफलता मिल सकती है।

Next Story