भारत

अंक ज्योतिष, 18 अप्रैल 2024

Nilmani Pal
18 April 2024 12:47 AM GMT
अंक ज्योतिष, 18 अप्रैल 2024
x

मूलांक-1 वालों के लिए दिन अच्छा है, लाभ के मौके मिलेंगे। मन परेशान रहेगा। मन में नकारात्मक विचारों से बचें। कारोबार में कठिनाई आ सकती है। सचेत रहें। कुछ ना कुछ लाभ के अवसर भी मिलेंगे। मित्रों का सहयोग भी मिलेगा।

मूलांक-2 वालों के लिए मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। माता की सेहत का ध्यान रखें। परिवार का साथ मिलेगा। भागदौड़ अधिक रहेगी। किसी पैतृक संपत्ति से धन प्राप्ति हो सकती है।

मूलांक-3 संयत रहें। क्रोध से बचें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। परंतु कार्यक्षेत्र में वृद्धि के साथ स्थान परिवर्तन हो सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी।

मूलांक-4 मन अशांत रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। परंतु वाणी में सौम्यता रहेगी। शैक्षिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है।

मूलांक-5- मन अशांत रहेगा। संयत रहें। धैर्यशीलता बनाए रखने के प्रयास करें। माता के परिवार की किसी बुजुर्ग महिला से धन की प्राप्ति हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें।

मूलांक 6- किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक 7- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। घर पर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। ।

मूलांक 8- आज आप उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। कार्यक्षेत्र में नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। विवादों की स्थिति से दूर रहें।

मूलांक 9- आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। महत्वपूर्ण मामलों में भावुकता में आकर निर्णय न लें। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। अपने व्यवहार में सौम्यता बनाए रखें। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

Next Story