भारत

अंक ज्योतिष, 16 अप्रैल 2024

Nilmani Pal
16 April 2024 12:33 AM GMT
अंक ज्योतिष, 16 अप्रैल 2024
x

मूलांक 1 : आज मूलांक 1 का दिन बेहद शुभ रहेगा। पर्सनल और प्रोफेशनल लााइफ में खूब तरक्की करेंगे। फैमिली के सात टाइम स्पेंड करेंगे। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। ऑफिस में काफी बिजी शेड्यूल रहेगा। अपने करियर गोल्स को लेकर महत्वकांक्षी नजर आएंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। सभी कार्य बिना किसी विघ्न-बाधा के संपन्न होंगे।

मूलांक 2 : मूलांक 2 वालों को आज बेहद शुभ फल मिलेंगे। कड़ी मेहनत रंग लाएगी। ऑफिस में सहकर्मियों का सपोर्ट मिलेगा। कार्यों की बाधाएं दूर होंगी। प्रियजन के सहयोग से मन प्रसन्न रहेगा। रिश्तों में प्यार और विश्वास बरकरार रहेगा। प्रोफेशनल लाइफ में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। पर्सनल लाइफ में दिलचस्प मोड़ आएंगे। धैर्य बनाए रखें और जल्दबाजी में कोई फैसला न लें।

मूलांक 3 : आज मूलांक 3 वालों को उन्नति के भरपूर अवसर मिलेंगे। पार्टनरशिप के बिजनेस में प्रॉफिट होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। प्रोफेशनल लाइफ की चुनौतियों का आत्मविश्वास के साथ सामना कर सकेंगे। बॉस आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। साथी संग इमोशनल बॉन्ड स्ट्रॉन्ग होगा।

मूलांक 4 : पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। अपने करियर गोल्स पर फोकस करें। कार्यों की जिम्मेदारी को व्यवस्थित ढंग से निपटाएं। आज आपको ऑफिस में नेटवर्किंग बढ़ाने के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। हर काम में बड़ी सफलता मिलेगी। फैमिली और फ्रेंड्स का सपोर्ट मिलेगा। लव लाइफ में प्यार और रोमांस भरपूर होगा।

मूलांक 5 : आज जीवन में ऊर्जा और उत्साह की कमी नहीं होगी। ऑफिस में उच्चाधिकारियों का सपोर्ट मिलेगा। करियर-बिजनेस में खूब तरक्की करेंगे। प्रोफेशनल लाइफ की चुनौतियों को हैंडल करने के लिए कॉन्फिडेंट नजर आएंगे। व्यापार में विस्तार होगा। लव लाइफ बढ़िया रहेगी। लेकिन साथी से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। क्रोध पर काबू रखें।

मूलांक 6 : फैमिली और फ्रेंड्स का सपोर्ट मिलेगा। मन शांत रहेगा। जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। ऑफिस में अपनी परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने की कोशिश करें। सहकर्मियों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखें। इससे आपको करियर और बिजनेस में अपार सफलता मिलेगी और कार्यों की बाधाएं दूर होंगी।

मूलांक 7 : आज का दिन बेहद शुभ फलदायी साबित होगा। प्रोफेशनल लाइफ में बड़े बदलाव होंगे। पारिवारिक जीवन में खुशनुमा माहौल रहेगा। रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी।साथी संग रिश्ता मजबूत होगा। करियर ग्रोथ के अवसरों का भरपूर लाभ उठाएं। चुनौतियों का आत्मविश्वास के साथ सामना करें। इससे आपको सफलता जरूर मिलेगी।

मूलांक 8 : व्यापार में मुनाफा होगा। रिश्तों में प्यार और विश्वास बढ़ेगा। ऑफिस में उच्चाधिकारियों का सपोर्ट मिलेगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों से मुक्ति मिलेगी। आज ऑफिस में अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस दें। इससे अप्रेजल या प्रमोशन के चांसेस बढ़ेंगे। सेहत पर ध्यान दें। हेल्दी डाइट लें। रोजाना योग और एक्सरसाइज करें। इससे आप स्वस्थ रहेंगे।

मूलांक 9 : आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला है। फैमिली मेंबर्स के सपोर्ट से धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे। कार्यों के पॉजिटिव रिजल्ट मिलेंगे। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। धन आगमन के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। कई सोर्स से रुपए-पैसे आएंगे। घर में धार्मिक कार्यों का आयोजन हो सकता है।

Next Story