भारत

अंक ज्योतिष, 9 मई 2022

Nilmani Pal
9 May 2022 12:37 AM GMT
अंक ज्योतिष, 9 मई 2022
x

1: जिन लोगों का मूलांक 1 है, वह आज रूटीन वर्क से कुछ बोरिंग हो सकते हैं। आज के दिन आपको अपने सहकर्मियों के साथ कुछ अधिक मेहनत भी करनी होगी। आपने जो भी प्रोजेक्ट सोचा है, उसे लेकर परिश्रम अधिक ही होगा।

2: जन्म तारीख के अनुसार आज जिन लोगों का मूलांक 2 है, उनको किसी के साथ अगर कुछ अधिक परेशानी का अनुभव हो रहा है तो उससे कुछ समय के लिए दूर होना बेहतर होगा। अपनी क्रिएटिविटी पर ध्यान दीजिए तो अच्छा अनुभव मिलेगा।

3: जन्म तारीख के अनुसार आज जिन लोगों का मूलांक 3 है, वह आज पूरे दिन काम में लगे रह सकते हैं, दूसरे लोग आपकी मेहनत पर अपना नाम भी जोड़ सकते हैं, इसलिए सजग होकर काम करना ज्यादा बेहतर होगा। अपने खर्च को लेकर आप तनाव से बचें।

4: जन्म तारीख के अनुसार आज जिन लोगों का मूलांक 4 है, उनको आज किसी के साथ व्यर्थ की बहस करने से कोई फायदा नहीं मिलेगा। आप खुद के लिए नकारात्मकता ही पाएंगे। इसलिए लोगों को इग्नोर करें ओर अपने काम में मस्ती के साथ आगे बढ़ें।

5: जन्म तारीख के अनुसार आज जिन लोगों का मूलांक 5 है, वे अपनी बात पर आज ज्यादा टिक न पाएंगे। लाभ पाने के लिए मेहनत अधिक होने वाली है। कोई आपके सामान को अपना बता सकता है या फिर चोरी इत्यादि के कारण परेशानी झेल सकते हैं।

6: जन्म तारीख के अनुसार आज जिन लोगों का मूलांक 6 है, वह आज प्यार के मामले में थोड़ा कंफ्यूज से रहने वाले हैं। दोस्तों के साथ आपकी मस्ती का समय है। जरूरी है कि खुद को लापरवाही से बचाएं। आज के दिन हनुमानजी की पूजा करें।

7: जन्म तारीख के अनुसार आज जिन लोगों का मूलांक 7 है, उनके लिए आज अधिक भागदौड़ से बचना ही सही होगा। अगर काम में मन नहीं लग पा रहा हैं तो थोड़ा सा ब्रेक लीजिए इससे मदद मिलेगी। इस समय किसी व्यक्ति के कारण आप थोड़ा चिंता में रह सकते हैं।

8: जन्म तारीख के अनुसार आज जिन लोगों का मूलांक 8 है, उनको अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना चाहिए और खाने में बहुत अधिक ठंडी चीज का सेवन करने से भी बचना चाहिए। प्रेमी के साथ कुछ परेशानी होगी लेकिन सुलह भी जल्दी हो जाएगी।

9: जन्म तारीख के अनुसार आज जिन लोगों का मूलांक 9 है, धन के मामले में आपके खर्चे अधिक ही रहने वाले है। इसलिए अपनी सेविंग का ध्यान रखें। बच्चों की ओर से ज्यादा चिंता मत लीजिए दोपहर बाद स्थिति बेहतर होने लगेगी।


Next Story