भारत

अंक ज्योतिष, 9 मार्च 2022

Nilmani Pal
9 March 2022 12:36 AM GMT
अंक ज्योतिष, 9 मार्च 2022
x

1: मूलांक 1 वालों के लिए आज का दिन मिले जुले परिणामों वाला रहेगा। आपके द्वारा किया गया कठिन परिश्रम आपको अच्छे परिणाम देगा। अगर आप किसी नए काम की आधारशिला रखने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको ऐसा करने से पहले सलाह लेने की जरूरत होगी।

2: मूलांक 2 वालों के लिए आज का दिन उतार चढ़ाव वाला रहेगा। आज आपकी सफलता के रास्ते में रुकावट पैदा हो सकती हैं। हो सकता है की आज आपके द्वारा किए गए परिणामों में देर हो जाए। इस कारण आपको तनाव भी हो सकता है। लेकिन ऐसी स्थितियां ज्यादा समय के लिए नहीं होंगी। इसलिए घबराएं नहीं मन को शांत रखें।

3: मूलांक 3 वालों के लिए आज का दिन सामान्य नहीं दिखाई दे रहा है। आपके जीवन के कुछ क्षेत्रों में लोगों की दखल होने से आप तनाव के शिकार हो सकते हैं। साथ ही हो सकता है कि आज आप जो करना चाहते है उन चीजों को करने में ज्यादा सफल न हो पाएं। कुल मिलाकर आज का दिन आपके पक्ष में नहीं रहेगा।

4: मूलांक 4 वालों के लिए आज का दिन आपका स्वास्थ्य सामान्य ही रहेगा। आपको त्वचा से संबंधित कुछ समस्याएं हो सकती हैं से एलर्जी, खुजली, दाने आदि, जो आपको परेशान करेंगे। आज आपको अपने परिवार के किसी सदस्य का पूरा प्रेम और सहयोग मिलेगा।

5: मूलांक 5 वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आप में साहस और उत्साह की कमी नहीं होगी। आज आप कुछ नया करने का मन बना सकते हैं। आज आप अपने माता-पिता को धार्मिक यात्रा पर ले जाने का विचार कर सकते हैं।

6: मूलांक 6 वालों को आज अपने दोस्तों से पूरा साथ और समर्थन मिलेगा। जो आपसे प्रेम करते हैं वे आपकी परवाह करते हैं और हर मामले में आपका समर्थन करते हैं। आपको सलाह है की आज आपको उनके लिए कुछ करना चाहिए। इससे आपको काफी सकारात्मक महसूस होगा।

7: मूलांक 7 वालों को आज अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती हैं। ये समय आपके पिता के बीच मतभेद पैदा कर सकता है। आज आपको अपने पिता की सेहत का ध्यान रखना होगा। नहीं तो उनकी सेहत बिगड़ सकती है। जिस कारण आप काफी चिंतित रह सकते हैं।

8: मूलांक 8 वाले आज अपने कार्यस्थल पर मिलने वाले परिणामों से निराश महसूस कर सकते हैं। ऐसी संभावनाएं हैं कि निराशा के कारण आपको कड़ी मेहनत करने का पछतावा भी हो सकता है। लेकिन आपको अपने प्रयासों में कमी नहीं करनी है।

9: मूलांक 9 वालों को आज अपने क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखना है। आज आपको शांति और धैर्य बनाए रखना है। हो सकता है कि आज आप थोड़ा निराश महसूस करें लेकिन निराश मत होइए आप हर सफल यात्रा का एक हिस्सा बन सकते हैं। यानी जल्द ही आपको सफलता मिलने की संभावनाएं हैं।


Next Story