भारत

अंकज्योतिष, 9 जून 2022

Nilmani Pal
9 Jun 2022 12:42 AM GMT
अंकज्योतिष, 9 जून 2022
x

अंक- 1

आज का दिन आपके कामों में बाधाएं आने की संभावना दिखाई पड़ रही है। व्यापार में कानूनी समस्या आ सकती है। लेकिन सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी। अधिकांश समय आपका घर के लोगों के साथ बीतेगा। किसी के साथ अपनी गोपनीय बातें शेयर न करें। संभलकर फैसला लें।

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- हरा

अंक- 2

नौकरी में आपको विशेष सावधानी बरतनी होगी नहीं तो आपकी गलती के लिए वरिष्ठ अधिकारियों का डांट भी सुननी पड़ सकती है। आज आपका घर पर ज्यादा समय व्यतीत होगा। लव पार्टनर से सोशल मीडिया में मुलाकात होगी। रिश्तों में ताजगी आयेगी। घर पर बुजुर्गों का साथ मिलेगा। रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं। दिन मस्ती से कटेगा।

शुभ अंक-15

शुभ रंग - लाल

अंक- 3

आज का दिन आपके लिए कुल मिलाजुला रहने वाला होगा। आज आपको शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है। कानूनी और अदालती मामलों में आपकी विजय होगी। बच्चे आपसे घूमने की जिद कर सकते हैं। फिजूल खर्चो से बचें। वाहन चलाते समय सावधान रहें।

शुभ अंक- 11

शुभ रंग- स्लेटी

अंक- 4

रिश्तों में खटास पैदा हो सकती है, ऐसे में अपनी वाणी पर कंट्रोल रखने का प्रयत्न करना होगा। परिवार में अनबन हो सकती है। आपको धीरज के साथ काम लेना चाहिए। अपने कार्य को लेकर चिंतित रहेंगे। बाधाएं तो आएंगी लेकिन घबराना नहीं है। किसी भी प्रकार की गैर- जिम्मेदराना हरकत न करें। अप्रिय घटना के प्रति सतर्क रहें।

शुभ अंक- 16

शुभ रंग- सफेद

अंक- 5

आज आपके लिए किसी विवाद में पड़ने का दिन साबित हो सकता है। भूमि, सम्पत्ति एवं जायदाद के मामले को लेकर विवाद हो सकता है। आर्थिक परेशानी में कमी आयेगी। अध्ययन व अनुसंधान आदि कार्यो में आपकी रूचि रहेगी। काम को निष्ठा व ईमानदारी आपकी तरक्की की राह बनेगी।

शुभ अंक- 14

शुभ रंग- हल्का गुलाबी

अंक- 6

कार्यक्षेत्र में आज का दिन आपके लिए भागदौड़ का रहने वाला है। आज आप कामकाज व व्यापार बढ़ाने का पूरा प्रयास करेंगे फिर भी इच्छानुकूल सफलता नहीं मिल पायेगी। जीवन के प्रति सकारात्मक सोच रखने की जरूरत है। संगीत में आपकी रूचि रचनात्मक प्रतिभा के बल पर सफलता के नए आयाम को स्पर्श करेगी।

शुभ अंक - 4

शुभ रंग - लाल

अंक- 7

आज आप अपने परिवार के लोगों के लिए समय जरूर निकालें नहीं तो परिवार के सदस्यों के बीच मतभेद की खबर सुनने को मिल सकती है। व्यवसाय में कठिनाईओं का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानी से अस्पताल के चक्कर काटने पड़ सकते हैं।

शुभ अंक- 21

शुभ रंग- पीला

अंक- 8

आपके लिए दिन शानदार रहेगा। योजनाएं कामयाब होंगी। आप अपने समय का सही उपयोग करें। किसी भी प्रकार की आलोचना से घबराए नहीं, बल्कि बिना संकोच के कार्य करें। संतान से संबन्धित कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

शुभ अंक - 3

शुभ रंग - बैगनी

अंक- 9

आज आपको यात्राएं करनी पड़ सकती है जिस कारण पूरा दिन थकान और परेशानी के साथ बीतेगा। आपको अकारण ही यात्रा करनी पड़ सकती है, जिससे समय और धन दोनों ही बर्बाद होंगे। आर्थिक संकट से उबरने के लिए किसी से उधार पैसे मांग सकते हैं। आज अपने प्रिय को दिल का बात कह दें दिन सुनहरा और आपके पक्ष में रहने वाला होगा।

शुभ अंक - 9

शुभ रंग - पीला


Next Story