भारत

अंक ज्योतिष, 9 फरवरी 2022

Nilmani Pal
9 Feb 2022 12:32 AM GMT
अंक ज्योतिष, 9 फरवरी 2022
x

1: आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। आपके लिए आज संतान से जुड़ी भी कोई समस्या चल रही थी तो वो समस्या भी दूर होगी। आज घर पर कुछ सुखद माहौल मिल सकता है। अपने काम पर ध्यान बनाकर भी रखना होगा।

2: पारिवारिक क्लेश और संबंधों में दूरियां समाप्त होने में अभी कुछ समय लग सकता है। आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। आज आपका मन काफी प्रसन्‍न रहेगा। प्यार के मामले में साथी का सहयोग बना रहने वाला है।

3: आपके लिए आज का दिन शुभ है। यह समय आपके लिए धन और आर्थिक दृष्टिकोण से लाभ लेकर आने वाला हो सकता है। आपको आज कुछ अधिक काम में व्यस्तता झेलनी पड़ सकती है इसलिए परेशान न होकर फोकस रखें और अपना काम समय पर पूरा करें।

4: आप अपने संबंधों को वाणी द्वारा सुधारने की कोशिश करेंगे, क्योंकि आप पर बहुत जल्दी दूसरा व्यक्ति भरोसा नहीं करना चाहता है। कोई बात आज आपको दिन भर उलझन में रखेगी। आप कुछ नए काम को शुरू कर सकते हैं तो आपको भाग्‍य का साथ प्राप्‍त होगा।

5: आज का दिन आपके लिए अच्‍छा नहीं है और कोई भी काम काफी सोचसमझकर करने की जरूरत है। आज आपकी घर से जुड़ी तमाम समस्याएं दूर न हो पाएं लेकिन कुछ राहत तो जरूर मिल सकती है। जीवनसाथी की सलाह पर ध्यान दीजिए तो फायदे में रहेंगे और लाभ होगा।

6: लोगों के साथ मतभेदों को दूर करने का बेहतर मौका आज आपको मिल सकता है। आज आप कुछ समय पूजा पाठ और लोगों के साथ मिलने-जुलने में भी व्यतीत करने वाले हैं। धन के मामले में भी आज का दिन आपके लिए लाभ देने वाला हो सकता है।

7: आज के दिन आपको अपनों की तरफ से बेफिक्र रहने की जरूरत है। इसलिए अभी के समय उनके अनुरूप काम कर लेना ही बेहतर होगा और आप फायदे में रहेंगे। जल्द ही आपकी बात भी सुनी जाएगी और आपके कार्यक्षेत्र में आपकी तारीफ होने से आपका मन प्रसन्‍न होगा।

8: आज आप विशेष तौर पर अध्यात्म की तरफ रुचि लेते दिखाई देंगे। गुरु के आश्रम इत्यादि की ओर जाने का योग भी दिखाई दे रहा है। अपने कर्मचारियों के साथ स्थिति आपके पक्ष में दिखाई दे रही है। धन के मामले में किस्‍मत आपका साथ देगी।

9: स्वास्थ्य का आपको विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए और आज आपको रक्तचाप से जुड़े रोग दिक्कत दे सकते हैं। किसी मामले में आपको अनुभवी लोगों से सलाह की जरूरत पड़ सकती है। वो काम अब पूरे होने की अच्छी संभावना दिखाई दे रही है।

Next Story