भारत

अंक ज्योतिष, 7 जून 2023

Nilmani Pal
7 Jun 2023 12:37 AM GMT
अंक ज्योतिष, 7 जून 2023
x

अंक 1

अभी आपको यात्रा के अवसर मिल सकते हैं। दुनिया को देखने के लिए इसका आनंद लें! आपको नयी आध्यात्मिक दिशाओं की तरफ आकर्षित होंगे।

शुभ अंक- 21

शुभ रंग- नारंगी

अंक 2

पिता या पिता जैसा कोई आपके अच्छे भविष्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। आज आपको थोड़ी असंतुष्टि के साथ साथ अप्रसन्नता भी महसूस हो सकती है।

शुभ अंक-11

शुभ रंग- भूरा

अंक 3

आज आपको सही फैसला लेने की ज़रूरत है। लोग आपके काम को लेकर सकारात्मक होंगे बस आपको उन्हें अपनी ऊर्जा और मेहनत से प्रभावित करना है।

शुभ अंक- 19

शुभ रंग- हरा

अंक 4

आप अभी व्यक्तिगत नाकामयाबी का सामना कर रहे हैं, यह धन या परिवार से सम्बंधित हो सकती है। चुप रह कर सहन न करें। परिवार और रिश्तेदारों से मिलें।

शुभ अंक-23

शुभ रंग- पीला

अंक 5

अभी आप जो अकेलापन महसूस कर रहे हैं वह अस्थायी है। चिंताओं और स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करें। भविष्य में अच्छे दिन आपके होंगे ।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- केसरिया

अंक 6

आप आज मन की आज़ादी प्राप्त करेंगे और सच में उसका मज़ा लेंगे। प्रतिबंध और बंधन आपको उत्साह और रोमांच प्रदान करते हैं। यात्रा की संभावना है, यह एक साहसिक या सुखदायक यात्रा हो सकती है।

शुभ अंक-16

शुभ रंग- नीला

अंक 7

एक महत्वपूर्ण निर्णय के लिए आपके ध्यान की आवश्यकता है। अपने किसी खास या करीबी साथी की सलाह लें। वचनबद्ध होने से पहले अपने विकल्पों को अच्छी तरह से जांच लें।

शुभ अंक- 18

शुभ रंग- ग्रे

अंक 8

आज आप धन और संपत्ति के मामलों में व्यस्त रहेंगे। रिश्तों में उत्साह की संभावना है किंतु किंसी भी तरह की प्रतिबद्धता से बचें। रोमांस आपकी प्राथमिकता रहेगा।

शुभ अंक-6

शुभ रंग- लाल

अंक 9

अगर आप शत्रुओं या मुकाबले से परेशान हैं तो अब ब्रेक लेना समझदारी है। आप कड़ी मेहनत कर रहे हैं, आराम और आत्मनिरीक्षण के लिए यह समय उचित है।

शुभ अंक-29

शुभ रंग- गुलाबी

Next Story