भारत

अंक ज्योतिष, 7 फरवरी 2022

Nilmani Pal
7 Feb 2022 12:32 AM GMT
अंक ज्योतिष, 7 फरवरी 2022
x

1: आज के दिन आपको अपने वरिष्ठ लोगों की ओर से सहयोग ओर बेहतर चीजें जानने को मिल सकती हैं। नौकरी में कुछ पुराने पड़े हुए काम पूरे होंगे।

2: आज आप अपने परिवार के साथ थोड़ा अधिक समय बिताने वाले हैं। आपके आस-पास के लोग कुछ नई चीजों को करेंगे। आप खुद के लिए शायद समय न निकाल पाएं।

3: किसी दोस्त के साथ थोड़ी बहस ज्यादा हो सकती है। अपने भाई या बहन का साथ आपके मूड को ठीक कर सकता है। जो लोग किसी काम के लिए आज घर से बाहर निकलने वाले हैं, उन्हें थोडी़ सावधानी बरतने की जरूरत होगी।

4: आपका मन उदास हो सकता है। पैसों के मामले में किसी से उधार लेने के लिए आज दिन ज्यादा बेहतर नहीं होगा। कुछ काम के सिलसिले में ट्रैवलिंग का मौका भी बनेगा।

5: आपके जरूरी कामकाज में बॉस की ओर से आपको सहायता मिलने वाली है। ऐसे में कुछ दूसरे लोगों को कुछ परेशानी हो सकती है। परिवार में किसी के लिए जरूरी चीजों की लिस्ट बनाने का दिन है।

6: प्रेम के मामले में आप ज्यादा बेचैन नही हों तो अच्छा होगा। अभी आपको कुछ लोगों की ओर से सुनने को भी मिल सकता है। जिस भी क्षेत्र में काम कर रहे हैं, आज उसमें लाभ की उम्मीद बन रही है।

7: प्रॉपर्टी के काम को लेकर कुछ आवश्यक लीगल मुद्दे जरूरी विषय के रूप में सामने आ सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग आपको अपने अधूरे कामों को पूरा करने में मदद करेगा।

8: भाई-बहनों के साथ कुछ वाद-विवाद होने से परेशानी अधिक हो सकती है। आपकी बात को नहीं सुनने के कारण आप बेचैन अधिक होंगे। पर परेशान न हों दोपहर बाद स्थिति आपके पक्ष में होगी।

9: काम का दबाव परेशान कर सकता है। थोड़ा रिलैक्स होने की जरूरत है। आपको माता की ओर से प्रेम व सहयोग मिलेगा। अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही से बचना चाहिए।

Next Story